खिमलासा थाने में आरक्षक के नशे में होने पर बवाल, सीसीटीवी फुटेज से जांच की मांग

बीना। सागर जिले के खिमलासा थाने में तैनात पुलिसकर्मियों के ड्यूटी के दौरान नशे में होने के आरोपों ने एक बार फिर पुलिस की कार्यशैली पर सवाल खड़े कर दिए हैं। खिमलासा थाने में भाजपा कार्यकर्ता एवं विश्व हिंदू परिषद के पूर्व प्रखंड संयोजक कृष्णकांत कुशवाहा ने आरक्षक अंगद गौड़ पर शराब के नशे में गाली-गलौज, अभद्रता और मारपीट के लिए दौड़ाने का आरोप लगाया।घटना के बाद भाजपा नेताओं और कार्यकर्ताओं ने थाने पहुंचकर घेराव कर दिया।जानकारी के अनुसार कृष्णकांत कुशवाहा खिमलासा में रेस्टोरेंट संचालित करते हैं और भोजन के पार्सल भी देते हैं। बुधवार रात एक पुलिसकर्मी के कहने पर वह भोजन का पार्सल लेकर खिमलासा थाने गए थे।

पार्सल देने के बाद जब वह वापस लौट रहे थे तो थाने के गेट पर बैठे आरक्षक अंगद गौड़ ने उनका रास्ता रोक लिया।पीड़ित का आरोप है कि आरक्षक ने शराब के नशे में गाली-गलौज की, अभद्रता की और मारपीट के लिए दौड़ा। उस समय थाने में मौजूद दो अन्य आरक्षकों ने बीच-बचाव कर उन्हें बचाया। घबराए हुए कृष्णकांत ने तुरंत भाजपा नेताओं को सूचना दी।सूचना मिलते ही भाजपा नेता खूबसिंह कुशवाहा के साथ कार्यकर्ता थाने पहुंचे और थाना प्रभारी राधेश्याम पटेल से शिकायत की। कृष्णकांत की ओर से लिखित शिकायत भी दी गई है, जिसमें कहा गया है कि आरक्षक नशे में था और धमकी भरे शब्दों का प्रयोग कर रहा था।भाजपा नेताओं ने मामले की निष्पक्ष जांच के लिए थाने में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज दिखाने की मांग की।उनका कहना है कि घटना थाने के मुख्य गेट पर हुई है, इसलिए फुटेज से सच्चाई सामने आ जाएगी। आरोप है कि मौके पर पुलिस ने फुटेज नहीं दिखाई।थाना प्रभारी राधेश्याम पटेल ने शिकायत पर जांच का आश्वासन दिया है। पुलिस की जांच और आरक्षक का पक्ष आने के बाद ही स्थिति स्पष्ट हो सकेगी।

Next Post

अदालत ने ट्रंप को झटका दिया: सीएनएन, एमएस नाउ और पोलिटिको की प्रवेश पर लगी रोक हटाने का आदेश

Thu Sep 24 , 2026
वाशिंगटन, 24 सितंबर (वार्ता) अमेरिका के एक संघीय न्यायाधीश ने व्हाइट हाउस को सीएनएन, एमएस नाउ और पोलिटिको के पत्रकारों की प्रेस मान्यता तुरंत बहाल करने का आदेश दिया है। अदालत ने अपने फैसले में कहा कि ट्रंप प्रशासन के बिना किसी पूर्व सूचना या सुनवाई का अवसर दिए इन […]

You May Like