बीएचईएल ने 11 सेवानिवृत्त कर्मचारियों को दी भावभीनी विदाई

भोपाल। बीएचईएल भोपाल के प्रशासनिक भवन में शनिवार को आयोजित एक सादे समारोह में कार्यपालक निदेशक प्रदीप कुमार उपाध्याय ने सेवानिवृत्त हो रहे 11 अधिकारियों एवं कर्मचारियों को भावभीनी विदाई दी।

सेवानिवृत्त होने वालों में महाप्रबंधक विपुल अग्रवाल (एमएम), गौतम मजूमदार (सीएमजी, पीएमजी, सीसी एवं डीटीजी) और अजय धोटे (डीएनपी), अभियंता सूर्यकांत मगर (एलईएम), चार पर्यवेक्षक एवं तीन कर्मचारी शामिल हैं।

इस अवसर पर प्रदीप कुमार उपाध्याय ने सभी सेवानिवृत्त अधिकारियों एवं कर्मचारियों को जीवन की दूसरी पारी के लिए शुभकामनाएं देते हुए कहा कि वे अपने जीवन के इस नए पड़ाव को सार्थक बनाएं तथा स्वस्थ रहते हुए अधिक से अधिक आनंद उठाएं।

कार्यक्रम में महाप्रबंधक (मानव संसाधन) हेमराम पटेल भी उपस्थित थे।

Next Post

पुलिस ने 1,899 गुम, चोरी हुए मोबाइल बरामद कर लौटाए

Sun Oct 25 , 2026
भोपाल। मध्यप्रदेश पुलिस ने प्रदेशभर में विशेष अभियान चलाकर इस महीने अब तक 1,899 गुम एवं चोरी हुए मोबाइल फोन बरामद कर उनके वास्तविक मालिकों को वापस सौंपे हैं। जिला पुलिस इकाइयों और जीआरपी ने तकनीकी विश्लेषण, सेंट्रल इक्विपमेंट आइडेंटिटी रजिस्टर (सीईआईआर) पोर्टल तथा साइबर सेल की मदद से यह […]

You May Like