प्रकृति पर केंद्रित विषय पर ‘नवभारत’ के विचार मंथन को राज्यपाल ने सराहा

 

 

ब्यावरा। मप्र के राज्यपाल मंगू भाई पटेल ने कहा कि ‘नवभारत’ पत्र समूह द्वारा अपने संस्थापक स्व. श्री राम गोपाल जी माहेश्वरी ‘बाबू जी’ की स्मृति में प्रकृति पर केंद्रित विषय पर ‘विचार-मंथन’ का आयोजन कर सराहनीय कार्य किया है.

राज्यपाल मंगू भाई पटेल द्वारा ‘नवभारत’ को प्रेषित अपने संदेश में कहा कि प्रकृति और पर्यावरण का संरक्षण ही मानवता के अस्तित्व का आधार है. जलवायु परिवर्तन, प्रदूषण और जैव विविधता संकट जैसी चुनौतियों के समाधान के लिए नवभारत ने जो प्रयास किये है वह सराहनीय है.

आपने कहा कि प्रसन्नता का विषय है कि कि प्राकृतिक संसाधनों के अंधाधुंध दोहन से प्राणियों के अस्तित्व के लिए उत्पन्न होने वाले गंभीर संकट के मुद्दों पर सामूहिक जागरूकता के लिए ‘नवभारत’ परिवार द्वारा ‘विचार-मंथन’ का आयोजन किया है.

आपने कहा कि नवभारत ने अपने पितृ पुरूष स्व. श्री रामगोपाल जी माहेश्वरी ‘बाबू जी’ की पुण्यतिथि पर ‘विचार-मंथन’ के माध्यम से विचारों के आंदोलन का सूत्रपात करने का माध्यम बनाया गया है.

बाबू जी की 26 वीं पुण्य तिथि के अवसर पर 13 सितंबर को आयोजित ‘विचार-मंथन’ का आयोजन सार्थक पहल है. महामहिम ने कहा कि यह जरूरी है कि जलवायु परिवर्तन, प्रदूषण और जैव विविधता संकट जैसी चुनौतियों के समाधान के लिए जन जागरूकता द्वारा सामूहिक प्रयास किए जाए.

इस कार्यक्रम में ‘नवभारत’ ने राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर ख्याति प्राप्त लब्ध प्रतिष्टित विचारकों को वैचारिक विमर्श का मंच उपलब्ध कराया इसकी भी उन्होंने सराहना की है.

महामहिम राज्यपाल श्री मंगू भाई पटेल ने आशा जताई कि ‘नवभारत’ परिवार की यह पहल वर्तमान पीढ़ी के साथ ही आने वाली पीढ़ि़यों के लिए भी महत्वपूर्ण पहल सिद्ध होगी.

बाबूजी की पुण्यतिथि में हुआ था विचार मंथन

गौरतलब है कि नवभारत परिवार ने अपने पितृ पुरूष की स्मृति में ब्यावरा जिला राजगढ़ में लगातार 26 वें वर्ष ‘विचार मंथन’ का आयोजन किया था. इस वर्ष विचार मंथन का विषय – ‘प्रकृति विरूद्ध विकास की हौड़ और दुनिया पर मंडराते संकट के बादल’ रखा गया था. इस विषय पर व्याख्यान देने हेतु राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर ख्याति प्राप्त लब्ध प्रतिष्ठित पर्यावरणविदों ‘जलपुरुष’ डॉ राजेन्द्र सिंह , वरिष्ठ पत्रकार ह्रदयेश जोशी नई दिल्ली, पद्मश्री बाबूलाल दाहिया पिथौराबाद (सतना) मप्र, वरिष्ठ पत्रकार जय नागड़ा खण्डवा के प्रभावी व्याख्यान हुए थे.

Next Post

जीएसटी कम होने, उपभोग बढ़ने से अर्थव्यवस्था में दो लाख करोड़ रुपये का होगा प्रवाह

Fri Sep 19 , 2025
कोलकाता, (वार्ता) केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने कहा कि वस्तु एवं सेवा कर (जीएसटी) प्रणाली में हाल के सुधारों से उपभोग में वृद्धि होगी और कर बोझ कम होगा तथा इसके परिणाम स्वरूप अर्थव्यवस्था में लगभग दो लाख करोड़ रुपये आने की उम्मीद है। श्रीमती सीतारमण यहां जीएसटी सुधारों […]

You May Like