बिना तिथि के 14 बैग में रखी 340 किलोग्राम चाय जप्त

जबलपुर: खाद्य पदार्थों में मिलावट रोकने तथा नागरिकों को गुणवत्तापूर्ण खाद्य सामग्री की उपलब्धता सुनिश्चित करने के कलेक्टर राघवेंद्र सिंह के निर्देशानुसार खाद्य सुरक्षा अधिकारियों ने शुक्रवार को रामपुर, मेडिकल, चारखम्भा एवं धनवंतरीनगर स्थित मनोहर चाय आउटलेट्स का निरीक्षण किया। खाद्य सुरक्षा अधिकारी देवेंद्र कुमार दुबे ने बताया कि निरीक्षण के दौरान इन आउटलेट्स में रखे चाय के पैकेट्स में निर्माण तिथि तथा बैच संख्या अंकित नहीं पाई गई।

मेडिकल एवं धनवंतरीनगर स्थित मनोहर चाय आउटलेट से चाय के 14 बैग (340 किलोग्राम) जप्त किये गये हैं। जप्त किये गये इन चाय के बैग में लगे लेबल में आवश्यक घोषणाओं का अभाव था। मनोहर चाय आउलेट्स से नमूने एकत्र कर परीक्षण हेतु राज्य खाद्य परीक्षण प्रयोगशाला भोपाल प्रेषित किये गये हैं। खाद्य सुरक्षा अधिकारी ने बताया कि अभिहित अधिकारी डॉ संजय मिश्रा के निर्देशानुसार खाद्य सुरक्षा और मानक अधिनियम, 2006 के प्रावधानों का उल्लंघन पाये जाने के कारण संबंधितों के विरूद्ध प्रकरण सक्षम न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया जायेगा।

Next Post

IND vs NZ, 1st T20I: भारतीय खिलाड़ी 17 जनवरी को पहुंचेंगे नागपुर

Sat Jan 17 , 2026
न्यूजीलैंड के खिलाफ टी20 सीरीज के पहले मुकाबले के लिए भारतीय टीम के कई खिलाड़ी 17 जनवरी को नागपुर पहुंच जाएंगे। वहीं टिकट की बिक्री भी 17 जनवरी से शुरू होगी। नागपुर में 21 जनवरी को भारत बनाम न्यूजीलैंड के बीच होने वाली 5 टी20आई मुकाबलों की शृंखला का पहला […]

You May Like