IND vs NZ, 1st T20I: भारतीय खिलाड़ी 17 जनवरी को पहुंचेंगे नागपुर

न्यूजीलैंड के खिलाफ टी20 सीरीज के पहले मुकाबले के लिए भारतीय टीम के कई खिलाड़ी 17 जनवरी को नागपुर पहुंच जाएंगे। वहीं टिकट की बिक्री भी 17 जनवरी से शुरू होगी।

नागपुर में 21 जनवरी को भारत बनाम न्यूजीलैंड के बीच होने वाली 5 टी20आई मुकाबलों की शृंखला का पहला मुकाबला खेला जाएगा। इसके लिए भारतीय टीम के खिलाड़ी शनिवार की शाम से नागपुर पहुंचने लगेंगे। शाम 6 बजे से खिलाड़ियों के आने का सिलसिला शुरू होगा जो देर रात तक चलता रहेगा। ये सभी खिलाड़ी विभिन्न शहरों से आएंगे। इनके अलावा शेष खिलाड़ी व सहयोगी स्टाफ जो एकदिवसीय शृंखला में शामिल है वह 18 जनवरी को इंदौर में मुकाबला खेलने के बाद 19 को नागपुर पहुंचेंगे।

इसी दौरान न्यूजीलैंड की टीम भी पहुंचेगी। शनिवार की शाम को दिल्ली से 6 बजे रवि बिश्नोई, दिल्ली से 6.10 बजे रिंकू सिंह, बेंगलुरु से 6.30 बजे ईशान किशन, संजू सैमनसन, हैदराबाद से 8.40 बजे वरुण चक्रवर्ती, अहमदाबाद से 8.55 बजे जसप्रीत बुमराह, अक्षर पटेल और मुंबई से 9.30 बजे कप्तान सूर्यकुमार यादव, हार्दिक पांडया, अभिषेक शर्मा, शिवम दुबे पहुंचेंगे।

Next Post

धान खरीदी में चुनिंदा कार्रवाई, कई समितियों पर मेहरबानी

Sat Jan 17 , 2026
जबलपुर: जिले में चल रही धान खरीदी के दौरान गंभीर अनियमितताएं सामने आने के बावजूद प्रशासन की कार्रवाई पर सवाल खड़े हो रहे हैं। जांच के बाद दो समितियों को ब्लैकलिस्ट, तीन को चेतावनी और एक वेयरहाउस को ब्लैकलिस्ट जरूर किया गया है, लेकिन कई अन्य समितियों और वेयरहाउसों में […]

You May Like