
इंदौर. एमजी रोड पुलिस ने एक युवक को फर्जी नंबर प्लेट के उपयोग करते पकड़ा है. उपनिरीक्षक सचिन त्रिपाठी ने बताया कि 24 वर्षीय फरमान शेख निवासी तमजीन नगर, खजराना मृगनयनी चौराहे पर वाहन पर नकली नंबर प्लेट एमपी 09 जेड 0797 लगाकर घूम रहा था. आरोपी के खिलाफ कूटरचना और छल के प्रयोजन से फर्जी नंबर प्लेट उपयोग करने पर प्रकरण दर्ज कर पूछताछ शुरु की.
