चित्रकला और भाषण के जरिए छात्राओं ने शहीदों को किया नमन

इंदौर: भारत छोड़ो आंदोलन की पूर्व संध्या को केंद्रीय संचार ब्यूरो, क्षेत्रीय कार्यालय इंदौर द्वारा इंदौर के शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय नंदा नगर में भारत छोड़ो आंदोलन पर केंद्रित विशेष जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया. इस अवसर पर चित्रकला, भाषण और रंगोली प्रतियोगिताएं आयोजित की गई.
प्रतियोगिताओं के माध्यम से छात्राओं ने भारत छोड़ो आंदोलन की झलकियां तथा वीर शहीदों को नमन किया.

इस अवसर पर तिरंगा यात्रा, हर घर तिरंगा, स्वच्छता के साथ ही राष्ट्रीय पर्व का जश्न मनाया गया. इस अवसर पर स्वदेशी वस्तुएं और व्यवहार अपनाने की शपथ भी दिलाई गई. कार्यक्रम को संबोधित करते हुए प्राचार्य अर्चना शर्मा ने कहा कि करो या मरो राष्ट्रपिता का नारा आजादी की दिशा में मंत्र सिद्ध हुआ था. इस अवसर पर विशेष अतिथि प्रोफेसर नीलम शर्मा ने कहा कि इस तरह के आयोजन से नई पीढ़ी को स्वतंत्रता संग्राम और वीर शहीदों के बारे में जानने को मिलता है. जब तक नागरिक अपने देश की आजादी के लिए हुए संग्राम को नहीं जानेंगे तब तक उसका महत्व नहीं समझेंगे. इसलिए इस तरह के आयोजन जागरूकता लाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं.
विजेताओं को किया पुरस्कृत
केंद्रीय संचार ब्यूरो के प्रचार अधिकारी दिलीप सिंह परमार ने प्रश्न मंच के माध्यम से संवाद किया और स्वतंत्रता संग्राम की शौर्य गाथा पर लगाई गई प्रदर्शनी के बारे में विस्तार से समझाइश दी. सभी प्रतियोगिताओ के विजेताओ को पुरस्कृत किया गया.

Next Post

पत्नी की हत्या का आरोपी गिरफ्तार

Sun Aug 10 , 2025
सिवनी मालवा। ग्राम नाहरकोला के देवीपुरा टोला में शराब के नशे में पति ने डंडों से पीट-पीटकर पत्नी की हत्या कर दी। पुलिस के अनुसार आरोपी संतोष करोचे और पत्नी सुनीता (35) के बीच देर रात किसी बात पर विवाद हुआ, जो बढ़ने पर संतोष ने घर में रखी लाठी […]

You May Like