हारे हताश राजनीतिक दलों का मोहरा बनने की बजाय शिक्षा पर ध्यान केंद्रित करें युवाः मल्होत्रा

नयी दिल्ली 20 जुलाई (वार्ता) दिल्ली प्रदेश भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) अध्यक्ष हर्ष मल्होत्रा ने विपक्षी दलों पर निशाना साधते हुए देश के युवाओं से अपील की है कि वह इन हारे हताश राजनीतिक दलों का मोहरा बनने की बजाय शिक्षा पर ध्यान केंद्रित करें।

श्री मल्होत्रा ने सोमवार को यहां संवाददाताओं से बातचीत में कहा कि आज युवा आंदोलन के नाम पर यहां जो कुछ देखा गया, वह आम आदमी पार्टी, कांग्रेस, वाम दलों की काली राजनीति का परिणाम है।

उन्होंने कहा कि कि देश के विभिन्न राज्यों में लगातार चुनाव हार रहे विपक्षी दल अब पूरी तरह हताश हो चुके हैं और अब देश में युवा आंदोलन के नाम पर अपनी राजनीतिक रोटियाँ सेंकने का प्रयास कर रहे हैं।

श्री मल्होत्रा ने कहा कि राष्ट्रीय पात्रता सह प्रवेश परीक्षा (नीट-यूजी) के नाम पर शुरू हुआ आंदोलन अब पूरी तरह “आप” और अन्य विपक्षी दलों की युवा ईकाई का राजनीतिक षड्यंत्र का अखाड़ा बन कर रह गया है जिससे “नीट” आंदोलन से जुड़े युवाओं का कोई लेना देना नहीं है।

उन्होंने देश के युवाओं से अपील की है कि वह इन हारे हताश राजनीतिक दलों का मोहरा बनने से बेहतर है अपने शिक्षा पर ध्यान केंद्रित करें।

 

Next Post

पटना : साम्यागढ़ थाना का पुलिस अवर निरीक्षक-सह-थानाध्यक्ष 27 हजार रूपये रिश्वत लेते गिरफ्तार

Mon Jul 20 , 2026
पटना, 20 जुलाई (वार्ता) बिहार निगरानी अन्वेषण ब्यूरो ने सोमवार को पटना जिले में साम्यागढ़ थाना के पुलिस अवर निरीक्षक-सह-थानाध्यक्ष सौरभ कुमार को27 हजार रूपये रिश्वत लेते हुए गिरफ्तार कर लिया। ब्यूरो सूत्रों ने बताया कि पटना जिले के साम्यागढ़ थाना क्षेत्र निवासी और परिवादी मनोज कुमार ने पटना ब्यूरो […]

You May Like