मुंबई पुलिस को मिला मुंबई एयरपोर्ट, ताजमहल होटल उड़ाने का धमकी भरा ईमेल

मुंबई 17 मई (वार्ता) मुंबई पुलिस को छत्रपति शिवाजी महाराज अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डा और प्रतिष्ठित ताज महल पैलेस होटल को बम से उड़ाने का धमकी भरा एक कथित ई-मेल प्राप्त हुआ, लेकिन दोनों महत्वपूर्ण प्रतिष्ठानों की गहन जांच के बाद कुछ भी संदिग्ध नहीं मिला और इसे फर्जी धमकी भरा ई-मेल करार दिया गया।

यह जानकारी पुलिस ने शनिवार को दी।

मुंबई हवाई अड्डा पुलिस स्टेशन को उनके आधिकारिक ईमेल आईडी पर गुरुवार सुबह एक ईमेल प्राप्त हुआ, जिसमें कहा गया कि वहां विस्फोट किया जाएगा, क्योंकि संसद हमले के मास्टरमाइंड अफजल गुरु को दी गई मौत की सजा अन्यायपूर्ण थी।

इसके बाद सुरक्षा बढ़ा दी गई और हवाई अड्डे के साथ-साथ ताज महल होटल के बाहर और अंदर भारी पुलिस बल तैनात किया गया। 26 नवंबर 2008 को पाकिस्तान के लश्कर-ए-तैयबा के आतंकवादियों ने इस होटल को निशाना बनाया था, जिसमें 167 लोग मारे गए थे और 250 से अधिक लोग घायल हुए थे।

यह होटल देश के सबसे प्रतिष्ठित होटलों में से एक है और आतंकवादियों की शीर्ष लक्ष्य सूची में शामिल है।

Next Post

भारत हर क्षेत्र में विकसित बनने की दिशा में बढ़ रहा है आगे-शाह

Sat May 17 , 2025
गांधीनगर 17 मई (वार्ता) केन्द्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह ने शनिवार को गुजरात की राजधानी गांधीनगर में कहा कि भारत हर क्षेत्र में विकसित बनने की दिशा में आगे बढ़ रहा है। श्री शाह ने आज गांधीनगर में 708 करोड़ रु की लागत के विभिन्न विकास कार्यों का […]

You May Like