शादी का झांसा देकर एमबीए छात्रा से किया दुष्कर्म

इंदौर: भंवरकुआं थाना क्षेत्र में एमबीए की पढ़ाई कर रही छात्रा के साथ शादी का झांसा देकर दुष्कर्म करने और बाद में मुकर जाने का मामला सामने आया है. पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने राजस्थान निवासी आरोपी के खिलाफ दुष्कर्म व एससी/एसटी एक्ट सहित अन्य धाराओं में प्रकरण दर्ज कर जांच शुरू कर दी है.थाना प्रभारी राजकुमार यादव ने बताया कि आरोपी की पहचान बाबूलाल पुत्र सुखलाल गुर्जर, निवासी उदयपुर (राजस्थान) के रूप में हुई है. पीड़िता का कहना है कि वर्ष 2021 में वह एक निजी कोचिंग संस्थान में अध्ययन कर रही थी. उसी दौरान उसकी सहेली का चचेरा भाई बाबूलाल अपनी बहन को कोचिंग छोड़ने आता-जाता था.

इसी दौरान दोनों के बीच पहचान हुई और बाद में इंस्टाग्राम व वॉट्सऐप के माध्यम से बातचीत शुरू हो गई. शिकायत में छात्रा ने आरोप लगाया कि आरोपी ने प्रेम संबंध का विश्वास दिलाकर जनवरी 2022 में व्यासनगर स्थित एक परिचित के घर ले जाकर शादी का वादा करते हुए उसके साथ पहली बार शारीरिक संबंध बनाए. इसके बाद भी वह लगातार विवाह का आश्वासन देता रहा और शहर के अलग-अलग होटलों में ले जाकर उसके साथ शारीरिक संबंध बनाता रहा. पीड़िता ने पुलिस को यह भी बताया कि जब उसने शादी के लिए दबाव बनाया तो आरोपी अपने वादे से पीछे हट गया. खुद को ठगा हुआ महसूस करने पर वह थाने पहुंची और पूरे घटनाक्रम की शिकायत दर्ज कराई. पीडिता की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ दुष्कर्म व एससी/एसटी एक्ट के तहत मामला दर्ज कर उसकी तलाश शुरू कर दी है.

Next Post

ऑपरेशन त्राशी के तहत जम्मू-कश्मीर में कमांडर समेत छह आतंकवादी ढ़ेर

Mon Feb 23 , 2026
जम्मू, 23 फरवरी (वार्ता) जम्मू-कश्मीर के किश्तवाड़ जिले में सेना और पुलिस के अभियान त्राशी के तहत पिछले 20 दिनों में जैश-ए-मोहम्मद (जेईएम) के एक कमांडर समेत छह आतंकवादी मारे गये हैं। भारतीय सेना के तहत उग्रवाद विरोधी दस्ता (डेल्टा) के प्रधान सेनानी मेजर जनरल एपीएस बल और जम्मू-कश्मीर पुलिस […]

You May Like

मनोरंजन