विपक्ष की महिला विरोधी मानसिकता पर फूटा जन आक्रोश

दमोह। भाजपा दमोह द्वारा नारी शक्ति वंदन अधिनियम का संसद में विरोध किए जाने के विरोध में कांग्रेस व अन्य विपक्षी दलों के खिलाफ जन आक्रोश रैली निकाली गई.रैली जिला भाजपा कार्यालय से प्रारंभ होकर शहर के हृदय स्थल घंटाघर पहुंची, जहां कार्यकर्ताओं ने जोरदार नारेबाजी करते हुए राहुल गांधी, कांग्रेस और विपक्षी दलों के प्रतीकात्मक पुतलों का दहन कर कड़ा विरोध दर्ज कराया.

जिलाध्यक्ष श्याम शिवहरे ने कहा कि नारी शक्ति वंदन अधिनियम महिलाओं को सशक्त बनाने की दिशा में एक ऐतिहासिक पहल है.

जिला उपाध्यक्ष श्रीमती सुमन उपाध्याय,पार्षद श्रीमती कविता राय,पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष श्रीमती मालती असाटी ने कहा कि नारी शक्ति वंदन अधिनियम महिलाओं को निर्णय प्रक्रिया में सशक्त भागीदारी देने वाला ऐतिहासिक कदम है.कार्यक्रम के अंत में भाजपा कार्यकर्ताओं ने एकजुट होकर कांग्रेस पार्टी के खिलाफ जोरदार नारेबाजी की और राहुल गांधी सहित विपक्षी दलों के पुतलों का दहन कर यह संदेश दिया कि नारी शक्ति के अपमान को किसी भी स्थिति में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा.

Next Post

कलेक्टर साहब! तेज गर्मी में बच्चों की सेहत खतरे में, छुट्टी की उठी मांग

Sat Apr 25 , 2026
सिंगरौली। जिले में लगातार बढ़ती भीषण गर्मी ने जनजीवन को बेहाल कर दिया है। सुबह 8 बजे से ही तेज धूप शुरू हो जाती है और दोपहर बाद तापमान 42 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच रहा है। बावजूद कक्षा 6वीं से 12वीं तक के विद्यार्थियों के लिए स्कूल संचालित किए जा […]

You May Like