मेहगांव में पूर्व सरपंच को गोली मारी, हालत गंभीर, बाइक से आए थे हमलावर

भिंड। जिले के मेहगांव थाना क्षेत्र में अमायन मोड़ के पास बाइक सवार बदमाशों ने परघना पंचायत के पूर्व सरपंच पर फायरिंग कर दी। गोली उनके पीठ में लगी, जिससे वे सड़क पर गिर पड़े। घटना के बाद स्थानीय लोगों और पुलिस की मदद से उन्हें मेहगांव अस्पताल ले जाया गया, जहां से हालत गंभीर होने पर ग्वालियर रेफर कर दिया गया है।

परघना पंचायत के पूर्व सरपंच कप्तान सिंह (65) सिरसा के पटवारी देवेंद्र कुशवाह के साथ बाइक से मेहगांव जा रहे थे। जैसे ही वे अमायन मोड़ पहुंचे, वैसे ही बिना नंबर प्लेट की स्प्लेंडर बाइक पर सवार दो नकाबपोश बदमाशों ने उन पर हमला कर दिया। पीछे बैठे पटवारी के अनुसार, हमलावरों के चेहरे मास्क से ढके हुए थे, जिससे उनकी पहचान नहीं हो सकी।सरपंच पर गोली चलाने के पीछे का कारण स्पष्ट नहीं हो सका है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

 

मेहगांव में परघना के पूर्व सरपंच को गोली मारी:हालत गंभीर, अमायन मोड़ पर बाइक से आए थे हमलावर

Next Post

गाली-गलौज और मारपीट के दो मामलों में केस दर्ज

Wed Feb 19 , 2025
इंदौर. शहर के मल्हारगंज और राऊ थाना क्षेत्रों में गाली-गलौज और मारपीट की घटनाओं को लेकर पुलिस ने प्रकरण दर्ज किए हैं. मल्हारगंज पुलिस ने बताया कि थाना क्षेत्र के छोटाबागंड़दा में रहने वाले 25 वर्षीय शिकायतकर्ता शिवा यादव ने बताया कि कृष्णा यादव और उसके तीन साथियों ने उसके […]

You May Like