दहेज के लिए बहू को साताया

इंदौर: महिला थाना में एक महिला ने पति और ससुरालवालों पर दहेज प्रताड़ना का आरोप लगाते हुए शिकायत दर्ज कराई है. पुलिस ने पति सहित तीन लोगों के खिलाफ प्रकरण दर्ज कर जांच शुरू कर की.महिला थाना प्रभारी श्रद्धा यादव ने बताया कि 27 वर्षीय वैशाली बलावदिया, निवासी ऑरियन स्कार्य, उज्जैन रोड, बाणगंगा ने अपने पति रितिक सोनी और ससुराल पक्ष पर दहेज को लेकर प्रताड़ित करने का आरोप लगाया है.

शिकायत में बताया गया है कि वैशाली को शारीरिक और मानसिक रूप से प्रताड़ित किया गया और दहेज की मांग की गई. पीड़िता ने अपने पति रितिक सोनी, ससुर मुकेश सोनी और सास आशा सोनी के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई है. महिला की शिकायत पर पुलिस ने प्रकरण दर्ज कर जांच शुरु की.

Next Post

शिवपुरी में बिना नंबर की कार से 1.20 लाख की शराब बरामद

Sun Mar 16 , 2025
शिवपुरी: देहात थाना पुलिस ने अवैध शराब तस्करी के खिलाफ कार्रवाई करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उसके पास से 30 पेटी देशी शराब और एक बिना नंबर की कार जब्त की है। मुखबिर की सूचना पर कार्रवाई करते हुए पुलिस टीम करवाया-बांसखेड़ी मार्ग पर शारदा […]

You May Like