अमेरिका हमारा तेल और गैस चुराना चाहता है: डेल्सी रोड्रिग्ज

कराकस, 24 अक्टूबर (वार्ता) वेनेजुएला की उपराष्ट्रपति डेल्सी रोड्रिग्ज ने गुरुवार को कहा कि अमेरिका कैरिबियाई क्षेत्र में वेनेजुएला के गैस समझौतों को ‘बाधित’ करने का प्रयास कर रहा है।

श्री रोड्रिग्ज ने कतर के दोहा में ‘गैस निर्यातक देशों के फोरम’ की एक मंत्रिस्तरीय बैठक में टेलीकांफ्रेंस के माध्यम से अपने संबोधन में वेनेजुएला और कैरिबियाई देशों के खिलाफ अमेरिका की ‘युद्धोन्मादी धमकियों’ की निंदा की। उन्होंने कहा, “वे हमारे हाइड्रोकार्बन संसाधनों, तेल और गैस को चुराना चाहते हैं।”

उपराष्ट्रपति ने कहा कि वेनेजुएला तेल और गैस सहित अपने प्राकृतिक संसाधनों के संप्रभु उपयोग की रक्षा करना जारी रखेगा और अंतरराष्ट्रीय सहयोग और साझा विकास को बढ़ावा देगा।

 

Next Post

अर्जेंटीना के राष्ट्रपति माइली ने क्विर्नो को नया विदेश मंत्री नियुक्त किया

Fri Oct 24 , 2025
ब्यूनस आयर्स, 24 अक्टूबर (वार्ता) अर्जेंटीना के राष्ट्रपति जेवियर माइली ने अर्थशास्त्री पाब्लो क्विर्नो को देश का नया विदेश मंत्री नियुक्त किया है। राष्ट्रपति कार्यालय ने यह जानकारी दी है। राष्ट्रपति कार्यालय ने एक प्रेस विज्ञप्ति में कहा कि श्री क्विर्नो वर्तमान विदेश मंत्री गेरार्डो वर्थीन का स्थान लेंगे जिन्होंने […]

You May Like

मनोरंजन