राज्यसभा सांसद राघव चड्ढा ने महाकालेश्वर मंदिर में किए दर्शन

उज्जैन। राज्यसभा सांसद राघव चड्ढा ने आज विश्वप्रसिद्ध श्री महाकालेश्वर मंदिर पहुंचकर भगवान महाकाल के दर्शन किए और देश व प्रदेश की समृद्धि-शांत‌ि के लिए प्रार्थना की। दर्शन के दौरान मंदिर परिसर में उन्हें प्रशासनिक अधिकारियों ने स्वागत-सत्कार भी किया।

मंदिर समिति की ओर से उप प्रशासक एस.एन. सोनी और सहायक प्रशासक आशीष फलवाडिया ने सांसद चड्ढा का सम्मान किया। सांसद ने मंदिर प्रबंधन की व्यवस्थाओं की सराहना करते हुए उज्जैन की धार्मिक विरासत को अद्वितीय बताया।

Next Post

श्री पशुपतिनाथ महादेव मंदिर का 65वां पाटोत्सव का समापन

Sat Nov 15 , 2025
मंदसौर। भागवत विचार संस्थान एवं आयोजन समिति के तत्वावधान में अष्टमुखी श्री पशुपतिनाथ महादेव मंदिर, मंदसौर में प्रतिष्ठा वर्ष के 65वें पाटोत्सव पर्व के अवसर पर 11 दिवसीय भव्य धार्मिक आयोजन सम्पन्न हुआ। कार्तिक पूर्णिमा से प्रारम्भ इस धार्मिक अनुष्ठान के समापन अवसर पर भगवान पशुपतिनाथ का पवित्र अभिषेक, आरती […]

You May Like