कट पॉइंट को मद्रास से आई टीम करेगी बंद : श्री नारायन

छिंदवाड़ा. जिले में सड़क दुर्घटनाओं की रोकथाम एवं आम नागरिकों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के उद्देश्य से गठित जिला सड़क सुरक्षा समिति की मासिक बैठक सोमवार को कलेक्टर हरेंद्र नारायन की अध्यक्षता और पुलिस अधीक्षक अजय पाण्डेय की उपस्थिति में कलेक्टर कार्यालय के मिनी सभाकक्ष में सम्पन्न हुई। बैठक में पिछली बैठक के पालन प्रतिवेदन पर चर्चा करने के साथ ही नवीन एजेंडा बिंदुओं पर चर्चा की गई और महत्वपूर्ण निर्णय लेते हुए संबंधित विभागों को आवश्यक कार्यवाही के संबंध में दिशा-निर्देश दिए। जिला सड़क सुरक्षा समिति की बैठक में लिए गए निर्णय के अनुसार एमपीआरडीसी की सड़क के अनावश्यक कट पॉइंट (डिवाइडर गैप) को बंद करने के लिए रोड सेफ्टी ऑडिट की टीम मद्रास से बुलवाई गई है। उसके सुझाव के अनुसार ही आगामी कार्यवाही की जाएगी। समिति ने इस ऑडिट टीम के माध्यम से जिले की अन्य महत्वपूर्ण सड़कों, दुर्घटना संभावित स्थलों एवं चौराहों में यातायात व्यवस्था एवं सड़क सुरक्षा की दृष्टि से भी तकनीकी सुझाव प्राप्त करने के निर्देश दिए हैं। बैठक में अपर कलेक्टर धीरेन्द्र सिंह, परियोजना अधिकारी एन.एच. ए.आई, सचिव एवं कार्यपालन यंत्री लोक निर्माण विभाग कौशल सिंह परते, अतिरिक्त क्षेत्रीय परिवहन अधिकारी अनुराग शुक्ला, सड़क संबंधी सभी विभागों के अधिकारी, डीएसपी एवं टीआई यातायात सहित नगर निगम, स्वास्थ्य व विद्युत विभाग के अधिकारी और समिति के अन्य सदस्य उपस्थित थे।

अन्य महत्वपूर्ण निर्देश ०००००००००

एनएचएआई थाना लावाघोघरी के अंतर्गत ग्राम टेमनीखुर्द सहित जिले के अंतर्गत गुजरने वाले एनएच 347 एवं 547 के सभी संकरे कर्वों एवं घुमावदार हिस्से की चौड़ाई नियमानुसार बढ़ाएं , सभी मुख्य मार्गों पर रोड मार्किंग एवं सभी प्रमुख चौराहों और सिग्नलों पर जेब्रा क्रॉसिंग, स्टॉप लाइन, रोड मार्किंग कराएं , शहर में स्थित दुकानों एवं फुटपाथों से अतिक्रमण हटाने और अवैध होर्डिंग हटाने की कार्यवाही नगर निगम द्वारा लगातार की जाए , केसरी नन्दन हनुमान मंदिर के सामने स्थित पार्किंग एरिया को अतिक्रमण मुक्त किया जाए , इंदिरा तिराहा के सामने स्थित जेल गेट के पास गति अवरोधक का निर्माण किया जाए , वार्ड नंबर 48 परासिया मुख्य मार्ग पर सावरिया पेट्रोल पम्प से नरेंद्र ढाबा के बीच स्पीड ब्रेकर का निर्माण किया जाए। वर्धमान सिटी तिराहा के दोनों ओर मार्ग पर स्पीड ब्रेकर का निर्माण किया जाए। सुभाष कॉलोनी की बाजू में निर्मल स्टेट कॉलोनी शिव मंदिर चौराहा पर मार्ग के दोनों ओर स्पीड ब्रेकर का निर्माण किया जाए।

Next Post

आईएएस संतोष वर्मा के खिलाफ जनहित याचिका खारिज

Mon Jun 29 , 2026
जबलपुर। मप्र हाईकोर्ट ने अजाक्स के अध्यक्ष आईएएस अधिकारी संतोष वर्मा के खिलाफ दायर याचिका पर कहा कि किसी व्यक्ति के खिलाफ राष्ट्रीय सुरक्षा अधिनियम (एनएसए) के तहत कार्रवाई करना प्रशासनिक अधिकारियों का विशेषाधिकार है। कोर्ट सरकार को किसी के खिलाफ एनएसए की कारवाई के लिए बाध्य नहीं कर सकता। […]

You May Like