खाना मांगने को लेकर नशे में मां पर हाथ उठाया, बचाने आए भाई को भी पीटा घर लौटते ही शुरू किया विवाद, 56 वर्षीय मां को धक्का देकर गिराया; आरोपी फरार


इंदौर. परदेशीपुरा क्षेत्र में शराब के नशे में घर पहुंचे युवक ने खाना मांगने की बात पर अपनी मां से विवाद कर दिया. गाली गलौज का विरोध करने पर उसने 56 वर्षीय मां के साथ मारपीट की और धक्का दे दिया. मां को बचाने आए छोटे भाई को भी आरोपी ने पीट दिया, वारदात के बाद वह घर से भाग निकला.
कुम्हार मोहल्ला लालगली निवासी पुष्पा बाई पति इंद्रजीत सिंह फतेहपुरिया ने शिकायत दर्ज कराई है. महिला ने बताया कि उनका बड़ा बेटा अर्जुन शराब के नशे में घर आया था. घर पहुंचते ही वह खाना खाने की बात को लेकर विवाद करने लगा और गाली गलौज करने लगा. पुष्पा बाई ने जब उसे गालियां देने से रोका तो अर्जुन ने हाथ थप्पड़ों से मारपीट शुरू कर दी और उन्हें धक्का दे दिया. मां की चीख सुनकर छोटा बेटा गोलू बीच-बचाव करने पहुंचा तो अर्जुन ने उसके साथ भी मारपीट कर दी. इसके बाद आरोपी मौके से फरार हो गया. महिला अपने छोटे बेटे के साथ परदेशीपुरा थाने पहुंची और शिकायत दर्ज कराई. पुलिस ने अर्जुन के खिलाफ प्रकरण दर्ज कर उसकी तलाश शुरू कर दी है.

.....

Next Post

लोडिंग गाड़ी की टक्कर के बाद मच्छी बाजार में भिड़े दो पक्ष लाठी-डंडे चले, कई घायल; शिकायत लेकर थाने पहुंचे तो वहां भी हंगामा, दोनों पक्षों पर केस

Thu Sep 10 , 2026
इंदौर. पंढरीनाथ थाना क्षेत्र के मच्छी बाजार में लोडिंग गाड़ी की टक्कर को लेकर शुरू हुआ विवाद कुछ ही देर में दो पक्षों के बीच मारपीट में बदल गया. दोनों ओर से लाठी डंडे और लात घूंसे चले, जिसमें कई लोग घायल हो गए. विवाद के बाद दोनों पक्ष पंढरीनाथ […]

You May Like

मनोरंजन