
जबलपुर । पाटन थाना अंतर्गत कटरा बेलखेड़ा शिव प्रसाद के खेत में शुक्रवार को लापता युवक की लाश पड़ी मिली। मृतक के शरीर में चोट के निशान मिले है जिसके चलते हत्या की आशंका जाहिर की जा रही है। सूचना मिलते ही पुलिस, एफएसएल टीम मौके पर पहुंच गई थी और घटना स्थल से महत्वपूर्ण साक्ष्य जुटाए । फिलहाल पुलिस मर्ग कायम कर छानबीन कर रही है।
पुलिस के मुताबिक देवी सिंह लोधी 32 वर्ष निवासी धमनी पाटन का किसान है। गुरूवार को उसका भाई जीवन सिंह 30 वर्ष निवासी ग्राम धमनी का पत्नी का इलाज कराने राम डाक्टर कटरा के पास गया था पत्नी को वहां कटरा में छोडक़र मोटर सायकल भी वहीं पर छोडक़र शाम लगभग 6 बजे पैदल कहीं चला गया था। परिजनों ने जीवन सिंह की तलाश किये नही मिला। शुक्रवार को भांजा नीलेश सिंह लोधी निवासी कटरा का खेत पहुंचा तो जीवन सिंह का शव कटरा के कोटवार के खेत में पड़ा मिला। सूचना मिलते ही परिजन मौके पर पहुंच गए। जीवन सिंह की गर्दन में, आंख के पास, दाहिने हाथ में चोट के निशान मिले है। टीआई भूपेन्द्र सिंह राजपूत का कहना है कि मर्ग कायम कर शव को पीएम के लिए भेज दिया गया है। पीएम रिपोर्ट आने के बाद मौत का कारण स्पष्ट हो सकेगा। जांच के बाद जो तथ्य सामने आएंगे उसके आधार पर आगे की कार्रवाई होगी।
