इंदौर: मास्टर प्लान की सड़कों के चौड़ीकरण के विरोध में आज जिंसी और छावनी क्षेत्र के रहवासी और व्यापारी अलग अलग मिलने पहुंचे. महापौर ने जिंसी के रहवासियों को कहा कि अभी चार दूसरी सड़कों का मामला है और आपके साथ दौरा करने पर ही मैं कुछ निर्णय लूंगा. वहीं छावनी के व्यापारियों को कहा कि पहली प्राथमिकता दवा बाजार से नवलखा चौराहे तक सड़क चौड़ीकरण की है।.
नगर निगम अधिकारियों ने मल्हारगंज नेमीनाथ चौराहे से लक्ष्मीबाई प्रतिमा तक 80 फीट चौड़ी सड़क बनाने के निशान लगाना शुरू कर दिए है. इसको लेकर रहवासियों ने विरोध किया था. आज रहवासी महापौर पुष्यमित्र भार्गव से एआईसीटीएसएल कार्यालय में मिलने पहुंचे. रहवासियों ने बताया कि 1991 में यह सड़क 40 थी और अब 60 के बाद 80 करने की कार्रवाई कर रहा है. इस पर महापौर ने कहा कि हम अभी कोई कार्रवाई नहीं कर रहे हैं.
मेरी प्राथमिकता चार बड़ी सड़कों को लेकर है. उसमें अभी जिंसी की सड़क का नाम नहीं है. रहवासियों ने जानकारी दी कि मकानों पर निशान लगा रहे है और हमारा कुछ नहीं बचेगा. 2 सौ साल पुराने मकान है और हम कहां जाएंगे? इस पर महापौर ने मास्टर प्लान प्रभारी अधिकारी नरेश जायसवाल को फोन कर कहा कि मेरे बिना पूछे एक भी मकान को नोटिस जारी मत करना.
शहर कई ऐतिहासिक मंदिर और इमारतें
इसके बाद छावनी के व्यापारी और रहवासियों ने जीपीओ से छावनी तक सड़क चौड़ीकरण में अनंतनाथ जिनालय पारसी मोहल्ला मंदिर और अन्य निर्माण हटाने की बात की. व्यापारियों ने कहा कि सड़क, 60 फीट करने में भी मंदिर का बाहरी हिस्सा टूट रहा है. महापौर ने कहा कि देखते है. पूरे शहर में कई ऐतिहासिक मंदिर और इमारतें है. सड़क चौड़ी ही नहीं कर पाएंगे? महापौर ने कहा कि देखते हैं. अभी तो पहले दवा बाजार से नवलखा चौराहे तक सड़क चौड़ीकरण होगा.
