फल व्यापारी के घर चोरी 

जबलपुर। माढ़ोताल थाना अंतर्गत ग्रीन सिटी में रहने वाले फल व्यापारी के घर चोरों ने धावा बोलकर सोने चांदी के जेवर एवं नगदी पार कर दी।

पुलिस ने बताया कि गुरुवार को बिजेन्द्र पटैल 42 वर्ष निवासी आईटीआई के सामने ग्रीन सिटी ने रिपोर्ट दर्ज कराई कि वह फल का व्यापार करता है। 18 अगस्त की शाम अपनी पत्नी को लेने रायगढ़ गया था, वहां से आज सुबह लगभग 5-30 बजे घर पहुॅचकर बाहर के गेट का ताला खोला तो देखा कि दरवाजे का कुंदा कटा हुआ था, अंदर आलमारी का ताला टूटा था, कपड़े बिखरे हुये थे, आलमारी में रखे सोने का मंगलसूत्र, चैन, 4 अंगूठी, बाली, चांदी की थाली, 2 करधन, 5 जोड़ी पायल, 4 जोड़ी बच्चों की पायल, कड़े नहीं थे। कोई अज्ञात चोर सोेने चांदी के जेेवर एवं नगदी चोरी कर ले गया है।

Next Post

जेवर नगदी ले गये चोर

Thu Aug 21 , 2025
जबलपुर। विजयनगर थाने में अजय अग्रवाल 52 वर्ष निवासी कचनार सिटी ने रिपोर्ट दर्ज कराई कि अज्ञात चोर आलमारी में रखी 1 डायमंड अंगूठी, चांदी की 4 जोड़ी पायल, एवं नगदी चोरी कर ले गया है। Facebook Share on X LinkedIn WhatsApp Email Copy Link

You May Like