जीजा ने कर दी साली की हत्या

शिवपुरी: जिले के पिछोर अनुविभाग के भौंती थाना सीमा में आने वाले ग्राम दुल्हई में एक महिला की हत्या कर दी गई। महिला को आरोपी पिछले 3 दिनों से पत्नी के रूप में रखे हुआ था। वह महिला का रिश्ते मे जीजा लगता था। महिला को फावड़े से काटकर हत्या की है। आरोपी फिलहाल फरार है,पुलिस ने नाम दर्ज हत्या का मामला दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू कर दी है। फरियादी राजा आदिवासी उम्र 20 वर्ष साल निवासी ग्राम दुल्हई, ने भौंती थाने में मामले की शिकायत दर्ज कराई है। राजा ने पुलिस को बताया कि वह अपनी मां शामंदी (45 वर्ष), पत्नी उमा और परिवार के अन्य सदस्यों के साथ पिछले 15 दिनों से हम्मीरपुरा के रहने वाले चंद्रभान लोधी के खेत पर गुम्मा (ईंट) बनाने का काम कर रहा था। इसी दौरान तीन दिन पहले उनका एक रिश्तेदार कल्लू आदिवासी (65 वर्ष), निवासी रमगढ़ा (थाना करैरा), भी उनके पास आकर रहने लगा। कल्लू रिश्ते में राजा का मौसा लगता था।
शिकायत के मुताबिक, मृतका शामंदी और आरोपी कल्लू आदिवासी के बीच कथित तौर पर संबंध थे और वे पिछले तीन दिनों से एक ही खेत में पति-पत्नी की तरह साथ-साथ रह रहे थे। 18 मई की रात को भी पूरा परिवार काम खत्म करके खेत में ही महुआ के पेड़ के नीचे सोने चला गया था। शामंदी और कल्लू अन्य परिजनों से थोड़ी दूरी पर एक दूसरे महुआ के पेड़ के नीचे सोए हुए थे।
आधी रात को हुआ विवाद, बेटे के सामने ही मार डाला
घटनाक्रम के अनुसार रात में अचानक शामंदी और कल्लू के बीच किसी बात को लेकर कहासुनी शुरू हो गई। झगड़े की आवाज सुनकर जब शामंदी का बेटा राजा दौड़कर मौके पर पहुंचा, तो वहां का नजारा देखकर उसके होश उड़ गए। राजा ने देखा कि उसका मौसा कल्लू हाथ में फावड़ा लिए उसकी मां के सिर पर ताबड़तोड़ वार कर रहा था। फावड़े के गहरे और गंभीर घाव लगने के कारण शामंदी ने मौके पर ही तड़प-तड़प कर दम तोड़ दिया। जब तक राजा अपनी मां को बचाने के लिए आगे बढ़ता, आरोपी कल्लू रात के अंधेरे का फायदा उठाकर खेतों की तरफ भाग निकला।

Next Post

आधी रात को धमाकों से कांपा ईरान, ट्रंप के ‘बड़े समझौते’ के दावे के बीच अमेरिकी सेना ने किया हमला, मचा हड़कंप

Thu May 28 , 2026
अमेरिका और ईरान में शांति वार्ता के बीच अमेरिकी सेना ने स्ट्रेट ऑफ होर्मुज और बंदर अब्बास में ईरानी ठिकानों पर भीषण मिसाइल और ड्रोन हमले कर तनाव बढ़ा दिया है। अमेरिका और ईरान के बीच शांति स्थापित करने के लिए बातचीत जारी है। इसी बीच अमेरिका ने एक बार […]

You May Like