तालाब में डूबने से दो बच्चों की मौत, मवेशियों को पानी पिलाने के दौरान डूबे

सीधी। जिले के मझौली थानांतर्गत नेबूहा गांव में रविवार को तालाब में डूबने से दो बच्चों की मौत हो गई। घटना की सूचना मिलते ही मझौली थाना प्रभारी विशाल शर्मा अपनी पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे और मर्ग विवेचना शुरू की गई। जानकारी के अनुसार, रविवार सुबह सिद्धांत साहू 12 वर्ष और सलेन्द्र साहू 11 वर्ष भैंस चराने के लिए घर से निकले थे। वे गांव के तालाब के पास सुबह करीब 11 बजे पहुंचे और भैंसों को पानी पिलाने के दौरान खुद भी तालाब में उतर गए। तालाब में गहराई अधिक होने के कारण दोनों बच्चे अपना संतुलन खो बैठे और पानी में डूब गए। हादसे के दौरान कोई आसपास मौजूद नहीं था।काफी देर तक जब बच्चे घर नहीं लौटे तो परिजनों ने उनकी तलाश शुरू की। ग्रामीणों की मदद से तालाब में खोजबीन की गई, जहां दोनों बच्चों के शव बरामद हुए।

इनका कहना है-

मर्ग कायम कर लिया गया है और दोनों बच्चों के शवों को पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेजा गया । पुलिस मामले की जांच कर रही है।

विशाल शर्मा, थाना प्रभारी मझौली

Next Post

क्लीन इंदौर-सेव वॉटर: नेहरू स्टेडियम से निकली साइक्लोथान, महापौर ने साइकिल चलाकर नागरिकों को किया प्रेरित

Sun May 3 , 2026
इंदौर। जल संरक्षण एवं संवर्धन के उद्देश्य से *जल गंगा संवर्धन अभियान* के अंतर्गत शहर में जन जागरूकता बढ़ाने के लिए आज प्रातः *महापौर पुष्यमित्र भार्गव की उपस्थिति में प्रातःकाल नेहरू स्टेडियम से “क्लीन इंदौर सेव वाटर साइक्लोथान** ” का आयोजन किया गया। इस दौरान *महापौर द्वारा साइकिल चलाकर जल […]

You May Like