
पांढुरना, दिनांक 2 से 6 अगस्त तक बालाघाट में बीते 2 अगस्त से 6 अगस्त तक सम्पन संभाग स्तरीय योग प्रतियोगिता में संभाग के विभिन्न जिलों में संचालित स्कूलो की तरह पांढुरना नगर जिला मुख्यालय के राम शांति विद्या स्कूल की छात्रा कुमारी अकिन बारंगे ने आर्टिस्टिक एवं ट्रेडिशनल योगा में शानदार प्रदर्शन करते हुए उत्कृष्ट स्थान प्राप्त किया। अपनी सधी हुई योगासन प्रस्तुति और संतुलन क्षमता के बल पर उसने जीत हासिल की। उसकी योग मुद्राओं ने निर्णायकों को अत्यंत प्रभावित किया। इस सफलता के परिणामस्वरूप अकिन बारंगे का चयन अब राज्य स्तरीय योग प्रतियोगिता के लिए हुआ है। छात्रा की यह उपलब्धि न केवल विद्यालय और परिवार बल्कि पूरे क्षेत्र के लिए गर्व का विषय है।
इस अवसर पर शाला चेयरमैन सुभाष बुधराजा, डायरेक्टर शिवम बुधराजा, प्राचार्या चारु गुलाटी, मैनेजर रोहित धवले एवं समस्त शिक्षकों ने योग प्रशिक्षिका मुक्ता नागले और छात्रा अकिन बारंगे को हार्दिक बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएँ दीं।
