नौकरी दिलाने के नाम पर दस लाख की ठगी, वापस मांगने पर दंपत्ति पर हमला कर की खुदकशी

सिवनी। सिवनी में पति पत्नी पर जानलेवा हमले और आत्महत्या के मामले ने लोगों के रोंगटे खड़े कर दिए हैं. यहां एक शख्स ने नौकरी दिलाने के नाम पर कपल से 10 लाख रुपये लिए थे. नौकरी न लगने पर जब कपल ने पैसे वापस मांगे तो उसने दंपति पर हमला करने के बाद खुद को चाकू मारकर जान दे दी.

मध्यप्रदेश के सिवनी से एक दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है. मालूम हुआ कि यहां एक शख्स ने एक दंपति पर हमला करने के बाद खुद को चाकू मारकर जान दे दी. अर्शित वर्मा नाम के युवक ने दंपति प्रकाश ठाकुर और श्रद्धा ठाकुर से नौकरी लगवाने के नाम पर 10 लाख की बड़ी रकम ली थी. इसके बाद वो लगातार टालमटोली करता रहा. अर्शित वर्मा मंगलवार को महिला को जॉइनिंग कराने के नाम पर जबलपुर ले गया लेकिन वहां भी इधर उधर घुमाने के बाद बहाने बनाने लगा और दंपति से कहा कि जॉइनिंग लेटर ईमेल पर आएगा. दंपति शाम को जबलपुर से सिवनी वापस लौटने के दौरान युवक से सवाल जवाब करते रहे, युवक के संतोषजनक जवाब ना देने पर जब दंपति को ठगी का एहसास हुआ तो दंपति ने युवक से पैसे वापस मांगे, इस बात पर युवक आगबाबूला हो गया और सिवनी से 7 किमी पहले साईं मंदिर के पास चलती कार में उसने दंपति पर चाकू से हमला कर दिया. इसी दौरान मौके पर लोगों की भीड़ इकट्ठा हो गई. इसके बाद युवक कार से निकलकर भागा और कुछ दूर जाने के बाद ख़ुद का गला रेतकर आत्महत्या कर ली.

गंभीर रूप से घायल प्रकाश ठाकुर को नागपुर रेफेर किया गया है. वहीं श्रद्धा ठाकुर का इलाज जिला अस्पताल में चल रहा है. एडिशनल एसपी दीपक मिश्रा ने बताया श्रद्धा ठाकुर ने बताया है कि अर्शित ने नौकरी लगवाने के नाम पर हमसे पैसे लिए थे. आज जॉइनिंग कराने जबलपुर ले गया था. वापस लौटने के दौरान साईं मंदिर के पास हमने युवक से कहा कि नौकरी नहीं लगवाई तो पैसे वापस कर दो. इस बात पर कार की पीछे की सीट पर बैठे अर्शित ने प्रकाश ठाकुर पर हमला किया. यहां बीचबचाव करते हुए पत्नी भी घायल हो गई. लोगों ने ये सब देख लिया था इसीलिए युवक ने चाकू मारकर खुद को खत्म कर लिया

Next Post

शहर की सबसे बड़ी और मनमोहक गणेश प्रतिमा स्थापना के लिए लाई गई 

Wed Aug 27 , 2025
नर्मदा पुरम। शहर सहित आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों में दस दिवसीय गणेश उत्सव की धूम मंगलवार से शुरू हो गई है। गौरतलब है कि अधिकांश स्थानों पर कल की बजाय एक दिन पहले ही भगवान श्री गणेश की प्रतिमाएं ढोल ढमाके और डीजे के साथ मोहल्ले में स्थापना के लिए […]

You May Like