
नर्मदा पुरम। शहर सहित आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों में दस दिवसीय गणेश उत्सव की धूम मंगलवार से शुरू हो गई है।
गौरतलब है कि अधिकांश स्थानों पर कल की बजाय एक दिन पहले ही भगवान श्री गणेश की प्रतिमाएं ढोल ढमाके और डीजे के साथ मोहल्ले में स्थापना के लिए समिति सदस्यों द्वारा ले जाई गई है। विभिन्न समितियों के द्वारा बुधवार को भगवान श्री गणेश की प्रतिमाएं स्थापित की जा रही हैं। वहीं कई समितियों के द्वारा पंडाल में मूर्ति
स्थापना के पहले ही पंडाल को सजा लिया गया है। शहर के उपनगरीय क्षेत्र हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी में गजानन उत्सव समिति द्वारा शहर की सबसे बड़ी और मनमोहक गणेश प्रतिमा की स्थापना की गई है। जो कि लोगों के लिए आकर्षण का केंद्र बनी हुई है।
