नगरीय क्षेत्र के भूमिहीन परिवारों को मिलेगा आवासीय भूखंड

खुरई। पूर्व मंत्री एवं विधायक खुरई भूपेंद्र सिंह के विशेष निर्देशों के परिपालन में नगर पालिका परिषद खुरई द्वारा नगरीय क्षेत्र में वर्षों से निवासरत भूमिहीन पात्र परिवारों को आवासीय भूखंड पट्टा उपलब्ध कराने के उद्देश्य से दो दिवसीय विशेष शिविर का आयोजन किया गया है।

सीएमओ राजेश मेहतेले के मार्गदर्शन में आयोजित इस शिविर में उन्होंने संपूर्ण व्यवस्थाओं का निरीक्षण किया, निरीक्षण के दौरान उन्होंने उपस्थित अधिकारियों एवं कर्मचारियों को आवश्यक निर्देश दिए तथा शिविर में आने वाले प्रत्येक पात्र परिवार को समयबद्ध एवं पारदर्शी तरीके से लाभ दिलाने पर विशेष जोर दिया।

सीएमओ का पात्रता रखने वाले परिवारों से आव्हान।

सीएमओ राजेश मेहतेले ने नगर के सभी पात्र भूमिहीन परिवारों से अपील करते हुए कहा कि

जो परिवार वर्षों से नगरीय क्षेत्र खुरई में निवासरत हैं वे अनिवार्य रूप से शिविर में पहुंचकर अपना आवेदन प्रस्तुत करें,नगर पालिका द्वारा पात्रता अनुसार आवासीय भूखंड का पट्टा उपलब्ध कराया जाएगा।

Next Post

वेयर हाउस मैनेजर 15000 की रिश्वत लेते हुआ ट्रेप

Fri Dec 12 , 2025
सिवनी। धान और अनाज खरीदी के मामले में लोकायुक्त पुलिस ने शुक्रवार को सिवनी के म प्र वेयरहाउसिंग एवं लॉजिस्टिक कॉरपोरेशन, धनौरा के दफ्तर में वेयर हाउस मैनेजर (सहायक गुणवत्ता नियंत्रक) मुकेश परमार को 15000 रूपयों की रिश्वत लेते हुए ट्रेप कर लिया है। लोकायुक्त ने आरोपी के कब्जे से […]

You May Like