सुकमा में महिला नक्सली गिरफ्तार

सुकमा, 27 जुलाई (वार्ता) छत्तीसगढ़ के सुकमा जिले में शनिवार को एक महिला नक्सली को गिरफ्तार किया गया।

संयुक्त बलों ने खोजी अभियान के दौरान गटोण्डामरका के जंगल पहाड़ी में घेराबंदी कर महिला नक्सली माड़वी सुक्की (35) पति सोमडू पामेड़ एलओएस कमाण्डर एसीएम निवासी एतराजपाड़ थाना चिंतागुफा जिला सुकमा को गिरफ्तार किया गया। वह वर्ष 2004 में संघम सदस्या के पद पर भर्ती होकर वर्तमान में पामेड एलओएस कमाण्डर के पद तैनात थी।

गिरफ्तार महिला नक्सली के विरूद्ध कोंटा विकासखंड के थाना चिंतागुफा में पूर्व से संगीन मामला दर्ज है। पांच लाख रूपये की इनामी महिला नक्सली को गिरफ्तार करने में थाना चिंतागुफा पुलिस बल एवं डीआरजी की विशेष भूमिका रही।

Next Post

खलनायकी की दुनिया के बेताज बादशाह थे अमजद खान

Sun Jul 27 , 2025
मुंबई, 27 जुलाई (वार्ता) बॉलीवुड में अमजद खान का नाम ऐसे अभिनेता के तौर पर याद किया जाता है,जिन्होंने खलनायकी के क्षेत्र में अपने अभिनय का लोहा मनवाया। 12 नवंबर 1940 को जन्में अमजद खान को अभिनय की कला विरासत में मिली। उनके पिता जयंत फिल्म इंडस्ट्री में खलनायक की […]

You May Like