रीवा के लक्ष्मण बाग में आपस में भिड़े गौ सेवक

रीवा:रीवा के लक्ष्मण बाग में आज कई कथित गौ सेवक गुट उस समय आपस में ही भिड़ गए जब एक के बाद एक गौ सेवको के गुट वहां पहुंचने लगे. देखते ही देखते स्थिति अनियंत्रित हो गई जिसके बाद पुलिस को बीच बचाव करने पहुंचना पड़ा.दरअसल लक्ष्मण बाग में कुछ गौ वंश की मौत होने के बाद नगर निगम की गाड़ी उन्हें लेने के लिए आई थी. बताया गया की शहर के विभिन्न हिस्सों से मृत गौ वंश को लेकर वाहन लक्ष्मण बाग पहुचा, तभी गौ सेवको के बीच अचानक अफवाह फैली की यहा सैकड़ो गौवंश की लक्ष्मण बाग में मौत हो गई है.

फिर क्या था देखते ही देखते कथित गौ सेवकों के कई गुट वहां पहुंच गए और आपस में ही वाद-विवाद करने लगे. किसी ने कहा कि वह गुजरात से नौकरी छोडक़र गौ सेवा करने रीवा आया है तो कुछ एनजीओ के सेवक भी वहां हिसाब मांगने पहुंचे थे. वही जो असली गौ सेवक थे वह वहां गायों की सेवा कर रहे थे, लेकिन सोशल मीडिया में कभी नजर आए नहीं थे

लिहाजा उन्हीं से विवाद की स्थिति निर्मित हुई. गौशाला प्रबंधन व स्थानीय गौ सेवको की माने तो लक्ष्मण बाग गौशाला में दो से तीन गौ वंश की मौत हुई थी, जिन्हें अक्सर लोग वहां छोडक़र जाते हैं और इन्हीं गौ वंश के शवो को लेने के लिए नगर निगम की गाड़ी पहुंची थी. फिलहाल विवाद की स्थिति निर्मित होने के बाद बिछिया थाना प्रभारी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंची जहां से सीसीटीवी फुटेज निकालवाकर विवाद कर रहे गौ सेवकों को दिखाई गई, इसके बाद कुछ हद तक मामला शांत हुआ.

Next Post

फंदे पर लटकी मिली 3 बच्चों की मां: मायके वालों का हत्या का आरोप

Sun Aug 30 , 2026
ब्यावरा: भोजपुर थाना क्षेत्र के रिछडय़िा गांव में रविवार सुबह 28 वर्षीय विवाहिता दरियाव बाई का शव संदिग्ध परिस्थितियों में मिला. उसका शव गांव के बाहर जामुन के पेड़ पर साड़ी के फंदे से लटका था. ससुराल पक्ष ने शव देखकर पुलिस को सूचना दी. पुलिस ने मौके पर पहुंचकर […]

You May Like