मंडल अध्यक्ष द्वारा युवती को बुरी तरह पीटने का वीडियो वाइरल

सतना : जिले के नागौद क्षेत्र के भाजपा मंडल अध्यक्ष के विरुद्ध सामने आए गंभीर आरोपों ने जिला सहित राज्य स्तर पर खलबली मचा कर रख दी. मंडल अध्यक्ष द्वारा एक युवती के साथ बेरहमी से की गई मारपीट का वीडियो वाइरल होने और घायल मां-बेटी द्वारा शिकायत किए जाने के बाद किसी तरह हरकत में आई पुलिस ने प्रकरण दर्ज करते हुए विवेचना शुरु कर दी. वहीं संगठन द्वारा पत्र जारी करते हुए इस संबंध में स्पष्टीकरण मांगा गया है.

नागौद क्षेत्र के निवासी मां और बेटी द्वारा भाजपा मंडल अध्यक्ष पुलकित टंडन के विरुद्ध गंभीर मारपीट व प्रताडऩा के आरोप लगाए गए. नागौद पुलिस से की गई शिकायत के अनुसार भाजपा मंडल अध्यक्ष पुलकित टंडन के यहां काम करने वाले आर के नामदेव ने मंगलवार की देर रात युवती को फोन लगाया. इसी दौरान नामदेव ने फोन पुलकित को थमा दिया. पुलकित ने फोन पर युवती से कहा कि पार्लर के लिए कस्टमर आए हुए हैं, लिहाजा वह यहां पर आकर उनसे मिल ले.

यह युनकर युवती ने पहले मना किया लेकिन फिर कुछ सोचकर आने के लिए हां कह दिया. कुछ देर बाद जब युवती भाजपा मंडल अध्यक्ष पुलकित टंडन के ट्रेडिंग फर्म के गोदाम के बाहर पहुंची तो कर्मचारी नामदेव वहां पहुंच गया और कहा कि कस्टमा अंदर है, वहीं जाकर बात कर लें. युवती जब गोदाम के अंदर पहुंची तो पुलकित वहां पर बैठकर शराब पीते नजर आए. यह देख जब युवती वापस जाने लगी तो पुलकित ने उसका हाथ पकड़ कर नीचे गिरा दिया, और गालियां देते हुए जोर जोर से थप्पड़ मारने लगे. युवती के चीखने की आवाज सुनकर कर्मचारी नामदेव के साथ-साथ युवती की मांग और भाई भी वहां पहुंच गए.

अंदर का माहौल देख युवती के भाई ने अपना मोबाइल निकाल लिया और वीडियो बनाने लगा. लेकिन यह हरकत पुलकित को इतनी नागवार गुजरी कि उसने मोबाइल छीनते हुए पटक कर तोड़ दिया. बताया गया कि पुलकित द्वारा मां-बेटी के साथ गाली-गलौच और मारपीट करते हुए वहां से भगा दिया गया. संभव त: इस दौरान पुलकित का ध्यान गोदाम में लगे उस सीसीटीवी कैमरे की ओर नहीं गया, जिसमें घटना रिकार्ड हो चुकी थी. घटना से बुरी तरह प्रताडि़त मां बेटी ने बुधवार की सुबह जब थाने में शिकायत करने का प्रयास शुरु किया तो रसूखदार के कुछ समर्थकों ने उन्हें ऐसा करने से रोकते हुए समझौता करने का दबवा बनाना शुरु कर दिया. लेकिन कुछ देर बाद ही जब गोदाम में लगे सीसीटीवी फुटेज का वीडियो सोशल मीडिया में वाइरल होने लगा तो मामले ने तूल पकड़ लिया.
एमएलसी में नजर आईं चोटें
मंडल अध्यक्ष पुलकित द्वारा मारपीट किए जाने से घायल मां-बेटी का अस्पताल में उपचार हुआ. जहां पर की गई जांच में उनके शरीर पर चोटें स्पष्ट नजर आ रही थीं. जिसे देखते हुए नागौद पुलिस द्वारा पुलकित के विरुद्ध धारा 296 115 351 3 और 324 बीएनएस के अंतर्गत प्रकरण दर्ज करते हुए विवेचना शुरु कर दी. यह बात और है कि समाचार लिखे जाने पर आरोपी की गिरफ्तारी नहीं हो सुकी थी. इसी कड़ी में भाजपा जिला महामंत्री रमाकांत गौतम द्वारा पत्र जारी करते हुए मंडल अध्यक्ष नागौद से स्पष्टीकरण मांग लिया गया

Next Post

जब विदेशी मंच पर शिल्पा शेट्टी बनीं भारत की आवाज, 19 साल पहले जीता था ‘बिग ब्रदर’ का खिताब

Thu Jan 29 , 2026
शिल्पा शेट्टी ने 29 जनवरी 2007 को ब्रिटेन के रियलिटी शो ‘बिग ब्रदर’ का खिताब जीतकर भारत का नाम रोशन किया था। शिल्पा शेट्टी की गरिमापूर्ण मौजूदगी ने उन्हें वैश्विक पहचान दिलाई। अभिनेत्री शिल्पा शेट्टी ने आज से 19 साल पहले, 29 जनवरी 2007 को ब्रिटेन के चर्चित रियलिटी शो […]

You May Like