भिंड, 25 फरवरी (वार्ता) मध्यप्रदेश के भिंड शहर के बाइपास रोड पर भिंड देहात थाना पुलिस द्वारा अचानक चेकिंग अभियान चलाकर बिना राॅयल्टी चुकाए रेत का परिवहन कर रहे छह ट्रैक्टर ट्रॉलियों को जब्त किया गया है।
पुलिस सूत्रों के अनुसार कल रात्रि देहात थाना पुलिस द्वारा चेकिंग अभियान चलाया गया। इस दौरान हाइवे पर रेत का परिवहन कर रहे ट्रैक्टरों को रोककर चेक किया गया। पुलिस को चेकिंग के दौरान छह ट्रैक्टर के ड्राइवर रेत परिवहन के संबंध में रॉयल्टी की जानकारी नहीं दे पाए। इस पर पुलिस ने बिना रॉयल्टी रेत परिवहन कर रहे 6 ट्रैक्टर को जब्त कर ड्राइवरों के खिलाफ चोरी का मामला दर्ज किया है।
Next Post
महिला स्वाधार आश्रय ग्रह में मानसिक रूप से विक्षिप्त महिला की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत
Tue Feb 25 , 2025
मुरैना, 25 फरवरी (वार्ता) मध्यप्रदेश के मुरैना में महिला एवं बाल विकास विभाग के अंतर्गत संचालित बड़ोखर स्थित महिला स्वाधार आश्रय ग्रह में मानसिक रूप विक्षिप्त एक महिला की संदिग्ध परिस्थितियों मे हुई मौत का एक मामला प्रकाश में आया है। पुलिस सूत्रों के अनुसार स्वाधार आश्रय गृह प्रबंधन ने […]

You May Like
-
10 months ago
कड़ाके की ठंड के बीच आठ दिन में आठ डिग्री घटा पारा
-
2 months ago
अग्निवीर कुलदीप यादव का गांव में भव्य स्वागत
-
10 months ago
पचुका ने मुख्य कोच जैमे लोजानो को हटाया
-
10 months ago
युवक ने खून से सनी तलवार लहराकर मचाई दहशत
