प्रगति पेट्रोल पम्प के सामने की सड़क में है गड्ढे, वाहनों का चलना हो रहा मुश्किल

भोपाल। प्रगति पेट्रोल पंप क्षेत्र में सड़कें जर्जर हालत में हैं। सड़कों में गड्ढे, और धुल की भरमार हैं, जिससे वाहनों का चलना मुश्किल हो गया है। बारिश के मौसम में स्थिति और भी खराब हो जाती है, क्योंकि गड्ढों में पानी भर जाता है, जिससे दुर्घटनाओं का खतरा बढ़ जाता है। स्थानीय दुकानदारों ने नगर निगम से सड़कों की मरम्मत कराने की मांग की है, लेकिन अभी तक कोई कारवाई नहीं हुई है। स्थानीय दुकादारों का कहना है कि वे हर दिन सड़कों की खराब स्थिति के कारण परेशानी का सामना कर रहे हैं। खऱाब सड़कों से ना सिर्फ वाहनों का बल्कि उनकी कमाई पर भी काफी प्रभाव पड़ रहा है. खऱाब सड़को के कारण लोग यहाँ रुकने में काफी आनाकानी करते है.

सड़क के खऱाब होने का कारण मेट्रो स्टेशन का निर्माण है, बीते कई सालों से मेट्रो स्टेशन का कार्य चल रहा है, जिसके लिए निर्माण सामग्री लाने के लिए भारी वाहनों का उपयोग होता है, जिससे सड़क पर गद्दे हो जाते है, उन्होंने बताया इसके बावजूद भी सड़कों पर नियमित रूप से पानी का छिड़काव और डामरीकरण करवाया जा रहा है

पी.एस. शर्मा ( पी.आर.ओ. पीडल्ब्यूडी)

Next Post

महापौर राय ने शिवाजी ट्रॉफी क्रिकेट टूर्नामेंट का शुभारंभ कराया

Mon Mar 17 , 2025
भोपाल। महापौर मालती राय ने अंकुर खेल मैदान में आयोजित शिवाजी ट्रॉफी क्रिकेट टूर्नामेंट के अंतर्गत रविवार खेले जा रहे मैच का टॉस कराकर और बैटिंग करके शुभारंभ किया। इसके पूर्व महापौर राय ने खिलाडिय़ों से परिचय प्राप्त किया और उन्हें शुभकामनाए भी दीं। इस अवसर पर आयोजन समिति द्वारा […]

You May Like

मनोरंजन

एस. एस.राजामौली ने महेश बाबू की फिल्म वाराणसी के लिए हैदराबाद में बनाया आलीशान सेट मुंबई, 25 मार्च (वार्ता) फिल्मकार एस. एस. राजामौली ने अपनी आने वाली फिल्म ‘वाराणसी’ के लिए हैदराबाद में आलीशान सेट बनाया है। फिल्म वाराणसी में महेश बाबू, प्रियंका चोपड़ा जोनस और पृथ्वीराज सुकुमारन मुख्य भूमिकाओं में हैं।अभी इस फिल्म का प्रोडक्शन चल रहा है और यह हैदराबाद में लगाए गए शानदार सेटों के लिए खूब सुर्खियां बटोर रही है, जहाँ बड़े पैमाने पर वाराणसी की झलक को फिर से बनाया गया है। प्रतिष्ठित मंदिरों और आलीशान महलों के डिजाइन से लेकर बारीक से बारीक बनावट तक, ये सेट वाराणसी से इतने मिलते-जुलते हैं कि कोई भी यह महसूस किए बिना नहीं रह सकता कि वे साक्षात उसी पवित्र शहर के बीचों-बीच खड़े हैं। घाटों, मंदिरों और वहाँ के माहौल को इतनी बारीकी से डिजाइन किया गया है कि वाराणसी की रूह को पूरी तरह से उसमें उतारा जा सके, जिससे ये सेट एकदम असली नजर आ रहे हैं। चर्चा को और बढ़ाते हुए, ‘वाराणसी’ से महेश बाबू का ‘रुद्र’ के रूप में दमदार लुक, पृथ्वीराज सुकुमारन का ‘कुंभा’ के रूप में इंटेंस पहला लुक और प्रियंका चोपड़ा जोनस का ‘मंदाकिनी’ के रूप में रौबदार अवतार पहले ही सामने आ चुका है, जिसने सोशल मीडिया पर तहलका मचा दिया है और पूरे देश में एक्साइटमेंट भर दी है। इन शानदार झलकियों ने उम्मीदें बहुत बढ़ा दी हैं, और अब दर्शकों का इंतज़ार सातवें आसमान पर है क्योंकि हर कोई इस भव्य सिनेमाई अनुभव का बेसब्री से इंतज़ार कर रहा है, जो सात अप्रैल, 2027 को बड़े पर्दे पर एक ग्रैंड रिलीज के लिए तैयार है।