मालदीव के रक्षा मंत्री के साथ कल द्विपक्षीय वार्ता करेंगे राजनाथ

नयी दिल्ली 07 जनवरी (वार्ता) रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह बुधवार को यहां मालदीव के रक्षा मंत्री मोहम्मद घासन मौमून के साथ द्विपक्षीय बैठक करेंगे।

रक्षा मंत्रालय ने मंगलवार को बताया कि बैठक के दौरान दोनों मंत्री, मालदीव के राष्ट्रीय रक्षा बलों की क्षमता बढ़ाने के साथ-साथ रक्षा उपकरणों की आपूर्ति के लिए प्रशिक्षण, नियमित अभ्यास, रक्षा परियोजनाओं, कार्यशालाओं और सेमिनारों सहित द्विपक्षीय रक्षा सहयोग के विभिन्न पहलुओं की समीक्षा करेंगे।

भारत और मालदीव आध्यात्मिक, ऐतिहासिक, भाषाई और जातीय संबंध साझा करते हैं। मालदीव भारत की ‘पड़ोस पहले’ नीति में एक विशेष स्थान रखता है जिसका उद्देश्य हिंद महासागर क्षेत्र में स्थिरता और समृद्धि लाना है। दोनों देश हिन्द महासागर की सुरक्षा और संरक्षा बनाए रखने में प्रमुख भूमिका निभाते हैं और इस प्रकार से क्षेत्र में सभी के लिए सुरक्षा और विकास के भारत के दृष्टिकोण (सागर) में योगदान देते हैं।

मालदीव के रक्षा मंत्री आठ से दस जनवरी तक तीन दिन की भारत यात्रा पर रहेंगे। भारत प्रवास के दौरान वह गोवा और मुंबई भी जाएंगे।

Next Post

कैग की रिपोर्ट सार्वजनिक करने से डरते हैं केजरीवालः सचदेवा

Tue Jan 7 , 2025
नयी दिल्ली 07 जनवरी (वार्ता) भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के दिल्ली प्रदेश के अध्यक्ष वीरेन्द्र सचदेवा ने पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के सरकारी आवास के सौंदर्यीकरण पर हुए खर्च को लेकर नियंत्रक एवं महालेखा परीक्षक (कैग) की रिपोर्ट को सार्वजनिक नहीं किये जाने को लेकर सवाल उठाया है और कहा […]

You May Like

Play sound