आलीराजपुर।।निरीक्षण के दौरान माननीय मंत्री जी ने विद्यालय में विद्यार्थियों को उपलब्ध कराई जा रही शैक्षणिक सुविधाओं, छात्रावास व्यवस्था, भोजन व्यवस्था, स्वच्छता, पेयजल, स्वास्थ्य सुविधाओं एवं अन्य आवश्यक व्यवस्थाओं का जायजा लिया। उन्होंने विद्यार्थियों से संवाद कर उनकी पढ़ाई, दैनिक दिनचर्या एवं
विद्यालय में मिल रही सुविधाओं के संबंध में जानकारी भी प्राप्त की।मंत्री जी ने विद्यालय प्रबंधन एवं संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया कि विद्यार्थियों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा के साथ सुरक्षित, स्वच्छ एवं बेहतर आवासीय वातावरण उपलब्ध कराया जाए। साथ ही विद्यार्थियों की आवश्यकताओं एवं समस्याओं का प्राथमिकता के आधार पर निराकरण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।
उन्होंने कहा कि जनजातीय क्षेत्र के विद्यार्थियों को बेहतर शिक्षा और आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध कराकर उन्हें आगे बढ़ने के समान अवसर देना सरकार की प्राथमिकता है। विद्यार्थियों की प्रतिभा को निखारने तथा उन्हें शिक्षा के क्षेत्र में नई ऊंचाइयों तक पहुंचाने के लिए हरसंभव प्रयास किए जाएंगे।
इस अवसर पर विद्यालय के शिक्षकगण, अधिकारी-कर्मचारी एवं अन्य जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे।
