
जबलपुर । गोरखपुर थाना अंतर्गत गुप्तेश्वर में शातिर चोर ने आलमारी के लॉकर में रखा गोल्ड पार कर दिया। जबकि चांदी के जेवरात चोरी नहीं गए । पुलिस ने रिपोर्ट पर प्रकरण दर्ज कर लिया है।
पुलिस के मुताबिक सोमवार शाम अविनाश रावत 49 वर्ष निवासी गुप्तेश्वर ने रिपोर्ट दर्ज कराई कि साफ्टवेयर डेवलपमेंट का काम करता है उसकी पत्नी पूजा रावत नागपुर में केन्द्रीय विद्यालय में शिक्षिका है। मां की आलमारी के लॉकर खोलकर उन्होंने देखी तो लॉकर में रखे सोने के जेवरात नहीं थे चांदी के जेवरात रखे हुए थे।
