सोनीपत की मंडियों में 3,65,429 टन गेहूं की आवक

सोनीपत की मंडियों में 3,65,429 टन गेहूं की आवक

सोनीपत, 25 अप्रैल (वार्ता) हरियाणा में सोनीपत की विभिन्न मंडियों में बुधवार देर शाम तक तीन लाख 65 हजार 429 टन गेहूं की आवक हो चुकी है।

यह जानकारी गुरुवार को उपायुक्त मनोज कुमार ने दी। उन्होंने बताया तीन लाख 65 हजार 429 गेहूं में से खाद्य एवं आपूर्ति विभाग ने एक लाख 14 हजार 31 टन, हैफेड एक लाख 50 हजार 683 टन, हरियाणा वेयर हाउसिंग 76 हजार 977 टन और फूड कार्पोरेशन आफ इंडिया (एफसीआई) दस हजार 842 टन गेहूं एवं आमजन के द्वारा (कमर्शियल गेहूं) 12896 टन गेहूं की खरीद की है।

जिला की मंडियों में पहुंचे गेहूं में बरोदा खरीद केन्द्र पर 3995 टन, भैंसवाल 3750 टन, बिचपड़ी 1204 टन, दातौली 4973 टन, फरमाणा 9684 टन, गन्नौर 31574 टन, गोहाना 124894 टन, हुल्लाहेड़ी 1268 टन, कासंडी 8580 टन, कथूरा 6994 टन, खानपुर खरीद केन्द्र पर 8142 टन, खरखौदा 54977 टन, मोहाना 9574 टन, मुण्डलाना 8040 टन, मुरथल 9835 टन, नाहरा 7890 टन, पुगथला 11550 टन, पुरखास 7887 टन, रूखी 10315 टन, सनपेड़ा 9074 टन तथा सोनीपत 31229 टन गेहूं की आवक हुई है।

उपायुक्त ने बताया कि तीन लाख 65 हजार 429 टन गेहूं को 29 हजार 42 किसान लेकर आए हैं और गेहूं की खरीद 2425 रुपये प्रति क्विंटल की दर से की गई है।

Next Post

रोमांचक मुकाबले में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने राजस्थान रॉयल्स को 11 रन से हराया

Fri Apr 25 , 2025
बेंगलुरु 25 अप्रैल (वार्ता) विराट कोहली (70) और देवदत्त पड़िक्कल (50) की अर्धशतकीय पारियों के बाद जॉश हेजलवुड (चार विकेट) और क्रुणाल पंड्या (दो विकेट) की घातक गेंदबाजी की बदौलत रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (आरसीबी) ने गुरुवार को इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) 2025 के 42वें मुकाबले में राजस्थान रॉयल्स (आरआर) को […]

You May Like