RBI का जीरो बैलेंस अकाउंट पर बड़ा फैसला, 1 अप्रैल 2026 से BSBD खातों में मिलेंगी ज्यादा मुफ्त सुविधाएँ

नई दिल्ली, 06 दिसंबर, 2025: भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) ने देश भर में बेसिक सेविंग्स बैंक डिपॉजिट (BSBD) खातों को लेकर एक बड़ा और अहम फैसला लिया है। आरबीआई ने वर्ष 2026 से लागू होने वाले BSBD खातों के नए नियमों की घोषणा कर दी है। इसके तहत अब जीरो बैलेंस खातों में ग्राहकों को पहले से ज्यादा मुफ्त सुविधाएँ मिलेंगी। ये बदलाव 1 अप्रैल से पूरे देश में प्रभावी होंगे।

संशोधित दिशा-निर्देशों के अनुसार, BSBD खातों में न्यूनतम बैलेंस रखने की अनिवार्यता नहीं होगी। अब ग्राहकों को बिना सालाना शुल्क के एटीएम/डेबिट कार्ड, हर साल न्यूनतम 25 पन्नों की चेक बुक मुफ्त और इंटरनेट बैंकिंग/मोबाइल बैंकिंग की सुविधा निशुल्क मिलेगी। सबसे बड़ी राहत यह है कि डिजिटल पेमेंट (UPI, NEFT, RTGS) को मासिक निकासी सीमा में नहीं जोड़ा जाएगा, जबकि न्यूनतम 4 बार मुफ्त निकासी की सुविधा बरकरार रहेगी।

आरबीआई ने स्पष्ट किया है कि बैंक किसी ग्राहक पर एटीएम कार्ड, डिजिटल बैंकिंग या चेक बुक लेने का दबाव नहीं बना सकते हैं। ये सुविधाएँ सिर्फ ग्राहक की मांग पर ही दी जाएंगी। इन संशोधनों का उद्देश्य BSBD खातों की पहुँच को बढ़ाना और ग्राहकों को अच्छी सेवा देना है।

Next Post

रीवा मे 500 की रिश्वत लेते पटवारी गिरफ्तार

Sat Dec 6 , 2025
रीवा: लोकायुक्त संभाग रीवा के द्वारा सफल ट्रैप कार्यवाही की गई।लोकायुक्त कार्यालय मे राजेश कुमार यादव पिता स्व. रामविश्वास यादव उम्र-51 वर्ष, निवासी ग्राम/पोस्ट महसुआ, थाना/तहसील रायपुर कर्चुलियान जिला रीवा ने शिकायत की थी की आरोपी नवीन गुप्ता पिता राममूर्ति गुप्ता, उम्र 42 वर्ष, पद पटवारी हल्का बरेही , तहसील […]

You May Like