दीपावली की रात पचास जगहों पर लगी आग, वाहन और गोदाम हुए तबाह

ग्वालियर: ग्वालियर में दीपावली की रात आतिशबाजी, दीपकों और शॉर्ट सर्किट के चलते पचास से अधिक स्थानों पर भीषण आग लगने की घटनाएं हुईं। फायर स्टेशन को रातभर एक के बाद एक कॉल्स मिलते रहे। कहीं मकान में तो कहीं कचरे और झाड़ियों में आग लगी, लेकिन सबसे बड़ी घटना जगताप की गोठ में दो मंजिला मकान में लगी आग की रही।

सुबह 4 बजे इस मकान की दूसरी मंजिल पर रहने वाली स्मृति जैन ने आग की लपटें देखीं और तत्काल फायर कंट्रोल रूम को सूचना दी। नीचे वाले तल पर कपड़े का गोदाम था, जहां से आग ने विकराल रूप ले लिया। फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची और मकान में फंसे व्यवसायी राजीव जैन और उनके परिवार को सुरक्षित बाहर निकाला। लेकिन जब तक आग पर काबू पाया गया, तब तक पूरा गोदाम और इमारत जल चुकी थी।

पटाखों की चिंगारी से कचरे में लगी आग की लपटों ने दो कारों को अपनी चपेट में ले लिया। दोनों कारें जलकर खाक हो गईं। आतिशबाजी की चिंगारी से एक मकान के पर्दों में आग लगी, जिसने पूरे घर को चपेट में ले लिया। सूचना पर मौके पर पहुंची फायर ब्रिगेड ने आग पर काबू पाया। देर रात आतिशबाजी से झाड़ियों में लगी आग को स्थानीय लोगों ने देखकर सूचना दी। फायर ब्रिगेड ने आग बुझा दी। बलवंत नगर में खाली प्लॉट में आतिशबाजी की चिंगारी से कचरे में लगी आग फैलने लगी थी, जिसे समय रहते बुझा दिया गया।

Next Post

दमोह में जिला स्तरीय गोवर्धन पूजन कार्यक्रम का आयोजन

Tue Oct 21 , 2025
दमोह: बांदकपुर स्थित धेनूवन क्षेत्र में जिला स्तरीय गोवर्धन पूजन कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में विधायक जयंत मलैया, जिला अध्यक्ष श्याम शिवहरे, जिला पंचायत सीईओ प्रवीण फुलपगारे, पशुपालन विभाग के डॉ. बृजेंद्र असाटी, राजकुमार जैन, पंडित रामकृपाल पाठक, कुंजीलाल डिमहा, भरत यादव, श्री गुप्ता, बृजेश सिंह, सिकंदर खरारे, सोनू […]

You May Like