दमोह: बांदकपुर स्थित धेनूवन क्षेत्र में जिला स्तरीय गोवर्धन पूजन कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में विधायक जयंत मलैया, जिला अध्यक्ष श्याम शिवहरे, जिला पंचायत सीईओ प्रवीण फुलपगारे, पशुपालन विभाग के डॉ. बृजेंद्र असाटी, राजकुमार जैन, पंडित रामकृपाल पाठक, कुंजीलाल डिमहा, भरत यादव, श्री गुप्ता, बृजेश सिंह, सिकंदर खरारे, सोनू यादव सहित कई गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे।
मंच पर शंकर गौतम, राहुल जैन, कृष्णा पटेल, तहसीलदार प्रीतम सिंह, चौकी प्रभारी राजेंद्र मिश्रा, प्रधान आरक्षक भूपेंद्र, सीतू, पांडा आदि भी शामिल हुए। कार्यक्रम में बांदकपुर क्षेत्र के लोगों ने भी बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया।
