अवैध शिकार का आरोपी गिरफ्तार कर भेजा गया जेल,20 वर्ष से था फरार

पन्ना। मध्यप्रदेश में पन्ना जिला की पुलिस ने 20 वर्ष से फरार स्थायी वारंटी को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया। आरोपी बृजपुर थाना क्षेत्र में वन्य प्राणियों के अवैध शिकार के मामले में लंबे समय से फरार था।

पुलिस अधीक्षक श्रीमती निवेदिता नाएडू ने बताया कि जिले में फरार आरोपियों और स्थायी वारंटियों की गिरफ्तारी के लिए विशेष अभियान चलाया जा रहा है। इसी अभियान के तहत थाना बृजपुर पुलिस को 20 वर्ष से फरार वारंटी को पकड़ने में सफलता मिली।

पुलिस के अनुसार आरोपी ज्ञानलाल पिता नाखून बहेलिया निवासी गांधीग्राम थाना कोतवाली पन्ना की लंबे समय से तलाश की जा रही थी। सूचना मिली कि वह देवेंद्रनगर थाना क्षेत्र में मौजूद है। इस पर बृजपुर पुलिस टीम ने कार्रवाई करते हुए उसे देवेंद्रनगर थाना क्षेत्र अंतर्गत बड़ागांव से गिरफ्तार कर लिया।

आरोपी के विरुद्ध वन्य जीव संरक्षण अधिनियम 1972 की धारा 9 और 51 के तहत अवैध शिकार का मामला न्यायालय में लंबित है। न्यायालय द्वारा जारी स्थायी वारंट के बावजूद वह लगभग 20 वर्षों से गिरफ्तारी से बचता रहा था।

Next Post

सवर्णो को अपशब्द कहने का आरोप, सिविल लाइन थाने में शिकायत

Tue Feb 17 , 2026
रीवा। यूजीसी बिल के समर्थन में संयुक्त मोर्चा द्वारा सोमवार को प्रदर्शन किया गया था और कलेक्ट्रेट के सामने सडक़ को जाम कर दिया गया था, जिससे जाम में फसे लोग परेशान रहे. प्रदर्शन के दौरान सवर्णो को अपशब्द कहने का आरोप लगाने के साथ सिविल लाइन थाने में सामान्य […]

You May Like