आर्मी कैप्टन के घर सूने घर मेें तीन लाख की चोरी

मिल्ट्री पुलिस ने की जांच, थाने में एफआईआर दर्ज

जबलपुर: लेह लद्दाख में पदस्थ आर्मी कैप्टन के गोराबाजार थाना क्षेत्र में स्थित क्वाटर में धावा बोलते हुए तीन लाख रूपए के जेवरात पार कर दिए। सूचना मिलते ही मिल्ट्री पुलिस ने जांच की। जिसके बाद गोराबाजार थाने में एफआईआर दर्ज कराई गई।पुलिस के मुताबिक मोनिका यादव निवासी गोराबाजार ने रिपोर्ट दर्ज कराई कि पति आर्मी में कैप्टन के पद पर लेह लद्दाख में पदस्थ है। वह स्टार आटो मोबाईल महिद्रां शो रुम महानंदा सूपाताल अपनी गाडी स्कार्पियो लेने गई थी। वहां से स्कार्पियो को लेकर अपनी ससुराल राईट टाउन गई थी।

बीती रात अपने क्वाटर के लिये वापस होकर क्वाटर में पहुंची तो क्वाटर के दरवाजे में लगा ताला नही था। दरवाजा में अंदर से कुंदा लगा हुआ था। घबराकर चौकीदार के पास गई चौकीदार और वह घर आये और घर के चारो तरफ घूम फिरकर देखे फिर बीआरसी के चौकीदार ने घर का दूसरा दरवाजा चेक किया तो देखा तो दूसरा दरवाजा खुला था। घर के अंदर जाकर देखे तो कोई नही था और आलमारियां खुली हुई थी जिसकी मिल्ट्री पुलिस को सूचना दी जिन्होने अपनी जांच की। आलमारी में एक डायमंड का रिंग, सोने की एक जोडी बाली, डायमंड की रिंग समेत सोने का मंगलसूत्र, सोने की चैन समेत अन्य जेवरात गायब थे। चोर तीन लाख रुपये के जेवरात ले गए।

Next Post

झांसी फोरलेन पर युवक की हत्या की आशंका में चक्काजाम, लगी लंबी कतार

Tue Mar 25 , 2025
सागर में युवक की लाश मिलने पर उसकी हत्या की आशंका से नाराज लोगों ने झांसी फोरलेन रोड के मेहर गाँव मे शव रख चक्काजाम कर दिया। जिससे दो किमी लंबे जाम में बड़ी संख्या में वाहनों की लंबी कतार लग गई है। Facebook Share on X LinkedIn WhatsApp Email […]

You May Like