बाल सुधार गृह में 16 वर्षीय किशोरी की संदिग्ध मौत

इंदौर: हीरानगर थाना क्षेत्र स्थित बाल सुधार गृह में एक 16 वर्षीय किशोरी की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो जाने का मामला सामने आया है. घटना के बाद क्षेत्र में हड़कंप मच गया, वहीं पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है.थाना प्रभारी सुशील पटेल ने बताया कि किशोरी पिछले कुछ समय से अस्वस्थ बताई जा रही थी. इसी दौरान उसकी हालत बिगड़ने पर उसकी मौत हो गई.

घटना की सूचना मिलते ही हीरानगर पुलिस मौके पर पहुंची और आवश्यक कार्रवाई की. पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया है, जिससे मौत के वास्तविक कारणों का खुलासा हो सके. फिलहाल मामले में बाल सुधार गृह प्रबंधन और अन्य संबंधित लोगों से पूछताछ की जा रही है. पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी.

Next Post

बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने विधान परिषद की सदस्यता से दिया इस्तीफा, राज्यसभा के लिए चुने जाने के बाद पूरी की संवैधानिक प्रक्रिया, जल्द लेंगे सांसद पद की शपथ

Mon Mar 30 , 2026
पटना | बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने सोमवार को राज्य विधान परिषद (MLC) की सदस्यता से अपना आधिकारिक त्यागपत्र सौंप दिया है। यह कदम 16 मार्च को उनके राज्यसभा के लिए निर्विरोध चुने जाने के बाद उठाया गया है। संवैधानिक नियमों के अनुसार, ऊपरी सदन (राज्यसभा) का सदस्य बनने के […]

You May Like