पेड़ में करंट फैलने से अधेड़ की मौत 

सीधी। जिले में कुसमी थाना क्षेत्र के टमसार बैगान टोला निवासी एक अधेड़ की आज दोपहर करंट लगने से दर्दनाक मौत हो गई। मिली जानकारी के अनुसार आज दोपहर करीब 2 बजे रामदयाल बैगा उम्र 50 वर्ष बकरियों को चराने के लिए निकले थे।अपने घर के पास स्थित एक शो बबूल के पेड़ पर चढ़कर उसकी डाली काट रहे थे। इसी दौरान पेड़ की वह डाली जिसे वे काट रहे थे, सीधे 33 केवी की हाईटेंशन लाइन से जा टकराई।डाली के विद्युत लाइन तार के संपर्क में आते ही तेज करंट पेड़ में दौड़ गया और पेड़ जल उठा। इससे पेड़ पर चढ़े रामदयाल भी झुलस गए और घटनास्थल पर ही उनकी मृत्यु हो गई।हादसे की सूचना मिलते ही परिजन मौके पर पहुंचे और पुलिस को जानकारी दी।कुसमी थाना पुलिस ने तुरंत पहुंचकर शव का पंचनामा किया और पोस्टमार्टम के लिए भेजा ।

Next Post

जर्जर शाला भवनों तथा कक्षाओं को सात दिनों में गिराएं

Fri Jun 20 , 2025
रीवा।कलेक्टर श्रीमती प्रतिभा पाल ने कहा कि जिला शिक्षा अधिकारी, डीपीसी तथा सभी बीईओ और बीआरसी स्कूल भवनों के संबंध में तीन दिवस में रिपोर्ट प्रस्तुत करें. किसी भी जर्जर भवन और कक्ष में कक्षाएं संचालित न करें. जिले में चिन्हित 71 जर्जर भवनों की शालाएं तत्काल वैकल्पिक स्थानों में […]

You May Like