इंदौर: मानपुर थाना क्षेत्र के ग्राम खेड़ीसिहोद में मामूली विवाद के बाद एक युवक पर चाकू से हमला किए जाने का मामला सामने आया है। हमले में युवक घायल हो गया, जिसे उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने दोनों आरोपियों को नामजद कर उनकी तलाश शुरू कर दी है।
पुलिस के अनुसार घायल युवक विशाल चौहान, निवासी सोडल्यापुरा नालछा ने शिकायत की कि वह अपने दोस्त के साथ खेड़ीसिहोद स्थित तेजाजी मंदिर के पास खड़ा था। इसी दौरान सुमित पिता जोरावरसिंह और बलराम पिता नरसिंह वहां पहुंचे और किसी बात को लेकर विवाद करने लगे।
विवाद बढ़ने पर दोनों आरोपियों ने चाकू से हमला कर विशाल को घायल कर दिया और मौके से फरार हो गए।मानपुर पुलिस ने फरियादी की शिकायत पर आरोपियों के खिलाफ संबंधित धाराओं में प्रकरण दर्ज कर लिया है। पुलिस आरोपियों की तलाश में जुटी हुई है।
