महापौर मालती राय ने और निगम अध्यक्ष किशन सूर्यवंशी ने फहराया राष्ट्र ध्वज

भोपाल: गणतंत्र दिवस के पावन पर्व पर महापौर मालती राय ने सोमवार को आईएसबीटी स्थित निगम कार्यालय परिसर में ध्वजारोहण किया। निगम अध्यक्ष किशन सूर्यवंशी ने माता मंदिर स्थित निगम कार्यालय परिसर में राष्ट्र ध्वज फहराया। उक्त अवसरों पर निगम आयुक्त संस्कृति जैन के अलावा अपर आयुक्तगण, जोन अध्यक्ष, पार्षदगण, निगम के अन्य अधिकारी, कर्मचारी व गणमान्य नागरिक मौजूद थे।

आईएसबीटी स्थित निगम कार्यालय परिसर में ध्वजारोहण के उपरांत महापौर मालती राय ने राजधानी के समस्त नागरिकों को गणतंत्र दिवस की बधाई एवं शुभकामनाएं देते हुए उपस्थितजन को संबोधित किया। राय ने ध्वजारोहण से पूर्व फायर ब्रिगेड कर्मियों की परेड का निरीक्षण किया। नगर निगम अध्यक्ष किशन सूर्यवंशी ने माता मंदिर स्थित निगम कार्यालय पर ध्वजारोहण किया और अपने संबोधन में शहरवासियों को गणतंत्र दिवस की बधाई एवं शुभकामनाएं दी। उक्त अवसरों पर मिष्ठान वितरण भी किया गया।

Next Post

पार्किंग में खड़ी कार का कांच तोड़कर 50 हजार की चोरी

Mon Jan 26 , 2026
इंदौर:अन्नपूर्णा थाना क्षेत्र में दशहरा मैदान पार्किंग में खड़ी एक कार को निशाना बनाकर अज्ञात बदमाश ने चोरी की वारदात को अंजाम दिया। बदमाश कार का कांच तोड़कर भीतर रखी नकदी लेकर फरार हो गया। पुलिस ने मामले में प्रकरण दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस के अनुसार […]

You May Like