टैलेंट हंट से चुने जाएंगे कांग्रेस के प्रवक्ता, 11 सदस्यीय समिति गठित

ग्वालियर। अब कांग्रेस के प्रवक्ताओं का चयन सिफारिश नहीं, बल्कि टैलेंट हंट प्रक्रिया के जरिए किया जाएगा। इसके लिए प्रदेश कांग्रेस कमेटी ने 11 सदस्यीय चयन समिति का गठन किया है। इस समिति की कमान वरिष्ठ नेता मुकेश नायक को सौंपी गई है। उनके साथ पार्टी के सक्रिय विधायक और संगठन से जुड़े वरिष्ठ पदाधिकारी चयन प्रक्रिया में अहम भूमिका निभाएंगे। यह फैसला प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी द्वारा मीडिया कमेटी को भंग किए जाने के महज दो दिन बाद सामने आया है, जिसे संगठन में बड़े बदलाव के संकेत के तौर पर देखा जा रहा है। ग्वालियर से स्वदेश आकाश, राम पांडे, धर्मेंद्र शर्मा जैसे चेहरे प्रदेश प्रवक्ता की जिम्मेदारी संभाल रहे थे, जिन्हें फ़िलहाल हटा दिया गया है। टैलेंट हंट समिति में विधायक जयवर्धन सिंह, हेमंत कटारे, आरिफ मसूद, विक्रांत भूरिया और महेश परमार को सदस्य बनाया गया है। इनके अलावा प्रशिक्षण विभाग के प्रभारी महेंद्र जोशी, पूर्व विधायक शैलेन्द्र पटेल, विचार विभाग के अध्यक्ष भूपेंद्र गुप्ता, मृणाल पंत, अपूर्व भार्गव और महिला कांग्रेस की प्रदेश अध्यक्ष रीना बोरासी सेतिया को भी समिति में शामिल किया गया है।इस समिति का उद्देश्य मीडिया विभाग के अंतर्गत संचालित टैलेंट हंट कार्यक्रम को अधिक व्यवस्थित, पारदर्शी और प्रभावी बनाना है, ताकि पार्टी को जमीनी मुद्दों पर मजबूती से पक्ष रखने वाले सक्षम प्रवक्ता मिल सकें।

Next Post

शिवपुरी में बनेगा नया फायर बिग्रेड स्टेशन, भूमि चयनित

Fri Feb 6 , 2026
शिवपुरी। अग्निशमन सेवाओं के विस्तार एवं आधुनिकीकरण के उद्देश्य से 15वें वित्त आयोग के गठन अंतर्गत 28 नगरीय निकायों में नवीन फायर स्टेशनों के निर्माण का निर्णय लिया गया है। एमपीयूडीसी की परियोजना क्रियान्वयन इकाई, ग्वालियर के अंतर्गत शिवपुरी का भी चयन किया गया है, जहां नवीन फायर स्टेशनों का […]

You May Like