सतना:मैहर महाराजा नगर के पानी भरने को लेकर दो पक्षों में जम कर लाठी डंडे चले। जिसमें सूरदास ब्रज किशोर साकेत 63 वर्ष एवं सूरदास विमला साकेत 57 वर्ष गंभीर रूप से घायल हो गए जिन्हें इलाज के लिए मैहर सिविल अस्पताल भेजा गया. मामला मैहर थाना के आरकंडी चौकी के अंतर्गत देवी जी महाराजा नगर वॉर्ड क्रमांक 01 के निवासी ब्रज किशोर साकेत पत्नी विमला साकेत दोनों ही नेत्रहीन है। बृज किशोर के घर के बाहर शासकीय हैंड पंप लगा हुआ। जिसे ब्रज किशोर साकेत ने बारी लगा कर अपना कब्जा जमाया है.
पत्नी विमला साकेत ने बताया कि बुधवार की शाम 05 बजे के आस पास पड़ोस के रहने वाले किशन साकेत, अनीषा साकेत, मनीष सिंह आरती सिंह मेरे घर की बारी तोड़ कर हटाने लगे उस वक्त घर पर हम दोनों अंधे पति पत्नी थे बच्चे सभी बाहर थे। तभी किशन पानी भरने को लेकर गली गलौज करने लगा। जिसके बाद किशन और मनीष लाठी डंडों से हमारी पिटाई करने लगा। जिसके बाद की चीख पुकार मच गई हल्ला होता देख आस पड़ोस के लोग पहुंच कर बीच बचाव किया। जिसके बाद खून से लथपथ बृज किशोर एवं उनकी पत्नी विमला मैहर थाने पहुंचे जहां पुलिस ने मैहर सिविल अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती कराया। इस घटना में किशन साकेत को भी चोट लगी है जिसे इलाज के लिए मैहर सिविल अस्पताल में भर्ती किया गया है
