नागेंद्र निगम सतपुड़ा ठेकेदार एसोसिएशन के अध्यक्ष बने

सारनी। सतपुडा ठेकदार एसोसिएशन को मिली नई दिशा,ठेकेदारों की एकजुटता और संगठनात्मक सशक्तिकरण का प्रभावशाली संदेश देते हुए सतपुड़ा ठेकेदार एसोसिएशन की महत्वपूर्ण बैठक रविवार, 22 फरवरी 2026 को शाम 4 बजे वरुण रेस्टोरेंट में आयोजित हुई। वरिष्ठ ठेकेदार संतोष पाटनकर एवं प्रकाश राजपूत की अध्यक्षता में सम्पन्न बैठक में संगठन के भविष्य, अधिकारों की सुरक्षा तथा पारदर्शी नेतृत्व को लेकर गंभीर मंथन किया गया।

बैठक में सर्वसम्मति से नागेंद्र निगम को एसोसिएशन का अध्यक्ष निर्वाचित किया गया। उनके साथ कमलेश धोटे और रामरतन यादव उपाध्यक्ष, विजय पडलक सचिव, आकाश रमन एवं अमित श्रीवास्तव संयुक्त सचिव, आदित्य पांडेय व संजय लोनारे सह सचिव, राकेश कटोटिया लीगल एडवाइजर तथा आवेश निगम कोषाध्यक्ष बनाए गए। जुनेद खान और सी.सी. शेजु सह कोषाध्यक्ष, जबकि कुबेर डोंगरे, योगेश मालवीय और आदित्य यादव को मीडिया प्रभारी तथा दिलीप प्रसाद को सह मीडिया प्रभारी की जिम्मेदारी सौंपी गई।

नवनिर्वाचित अध्यक्ष नागेंद्र निगम ने कहा कि संगठन की वास्तविक शक्ति उसकी एकता में निहित है। उन्होंने पारदर्शिता, संवाद और संघर्ष की भावना के साथ सभी सदस्यों को साथ लेकर चलने का आश्वासन दिया। बैठक के अंत में उपस्थित सदस्यों ने विश्वास जताया कि नई कार्यकारिणी ठेकेदारों के हितों की रक्षा करते हुए संगठन को नई ऊर्जा और नई ऊंचाइयों तक पहुंचाएगी।

 

 

Next Post

मध्य प्रदेश वित्त निगम की सारी देनदारी खत्म

Mon Feb 23 , 2026
इंदौर: एमपीएफसी ने विभिन्न संस्थाओं से लिया 1050 करोड़ रुपए की देनदारी खत्म कर दी है. अब एमपीएफसी को अपने कर्जदारों से ढाई सौ करोड़ रुपए से ज्यादा कर्जदारों से वसूलना है, जो उसकी पूंजी है. खास बात यह है कि एमपीएफसी ने पिछले कई सालों से ऋण देना बंद […]

You May Like