टेट से मुक्ति के लिए शिक्षक देंगे ज्ञापन

सिंगरौली। आजाद अध्यापक शिक्षक संघ के प्रांतीय आह्वान पर समूचे म.प्र. के सभी जिलों में मुख्यमंत्री के नाम जिला कलेक्टर को कल 20 सितंबर को एक दिवसीय भूख हड़ताल और रैली के माध्यम से ज्ञापन दिया जायेगा, इसी कड़ी में आजाद अध्यापक शिक्षक संघ सिंगरौली के जिलाध्यक्ष महेंद्र द्विवेदी द्वारा जानकारी दी गई कि अध्यापक शिक्षक संवर्ग को प्रथम नियुक्ति दिनांक से सेवा अवधि की गणना करते हुए न तो शासन द्वारा ग्रेच्युटी का लाभ दिया जा रहा है और न ही पुरानी पेंशन लागू की जा रही है, जबकि हमलोग अब धीरे-धीरे सेवानिवृत्ति की कगार पर पहुंच रहे हैं, उन्होंने प्रांतीय आह्वान पर कल 20 सितंबर को जिला स्तर पर एकदिवसीय भूख हड़ताल और रैली के माध्यम से अपनी मागों से समर्थित ज्ञापन पत्र प्रदेश के मुखिया मुख्यमंत्री के नामे जिला कलेक्टर को देने का निर्णय लिया है।

Next Post

जल,जन और सेवा संकल्प बाइक यात्रा का चितरंगी में स्वागत

Sat Sep 19 , 2026
चितरंगी । सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत वाराणसी से बड़नगर तक निकाली जा रही जल, जन और सेवा संकल्प बाइक यात्रा का जिले में प्रवेश पर चितरंगी विधानसभा क्षेत्र के लमसरई में उत्साह एवं जनभागीदारी के वातावरण में स्वागत किया गया। राज्यमंत्री राधा सिंह, विधायक देवसर राजेन्द्र मेश्राम, रामनिवास शाह, […]

You May Like