ट्रक की टक्कर से पलटा ऑटो, पांच घायल

जबलपुर: बरेला थाना अंतर्गत सर्विस रोड केनाल चढाई बरेला पर ट्रक की टक्कर से ऑटो अनियंत्रित होकर पलट गया। हादसे में पांच लोग घायल हो गए।
पुलिस के मतुताबिक श्रमिक रामप्रकाश रैकवार, कमलेश रैकवार, करनलाल बर्मन, शेख रहमुद्दीन मंसूरी, उमा बाई विश्वकर्मा आटो और अनिल बर्मन स्कूटी से ऑटो के पीछे पीछे उदयपुर जा रहे थे।

ऑटो शेख रहमुद्दीन चला रहा था, सर्विस रोड केनाल चढाई बरेला पर ट्रक के चालक ने वाहन को लापरवाही पूर्वक चलाते हुए पीछे से ऑटो को टक्कर मार दिया, टक्कर लगने से आटो पलट गया जिससे सभी को चोटें आ गई।

Next Post

30 क्विंटल उडद व मूंग की कट्टियां ले गए चोर

Fri Aug 15 , 2025
जबलपुर: पनागर थाना अंर्गत मकनवारा में अज्ञात चोर 30 क्विंटल उडद व मूंग की कट्टियां चुराकर ले गए।पुलिस केमुताबिक भगवानदास पटेल निवासी ग्राम मकनवारा ने रिपोर्ट दर्ज कराई कि वह कृषि कार्य करता है। खेत घर से करीब 500 मीटर की दूरी पर है। खेत में मूंग एवं उडद की […]

You May Like