
जबलपुर। मदन महल क्षेत्र लाडली लक्ष्मी पथ लिंक रोड में अवैध शराब अहाते के खिलाफ कांग्रेस ने मदन महल थाने का घेराव किया।
कांग्रेस नेताओं समर्थ अवस्थी और शिशिर नन्होरिया के नेतृत्व में मदन महल थाना का घेराव कर क्षेत्र में संचालित अवैध शराब दुकान एवं अहाते को हटाने की माँग की गई।
नेताओं ने बताया कि लाडली लक्ष्मी पथ पर संचालित उक्त शराब दुकान से क्षेत्र में असामाजिक तत्वों की गतिविधियाँ बढ़ रही हैं, जिससे स्थानीय लोगों में आक्रोश है। क्षेत्रीय लोगों के द्वारा जन समर्थन के तौर पर हस्ताक्षर अभियान भी चलाया गया था।
